Move to Jagran APP

तेल का खेल : तेल माफिया के खिलाफ व्यापारिक संगठनों में रोष, बोले-CBI जांच हो Meerut News

illegal oil busted तेल माफिया के खिलाफ मुहिम तेज हो रही है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोजाना पांच पेट्रोल पंपों की जांच कराने की मांग की।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM (IST)
तेल का खेल : तेल माफिया के खिलाफ व्यापारिक संगठनों में रोष, बोले-CBI जांच हो  Meerut News
तेल का खेल : तेल माफिया के खिलाफ व्यापारिक संगठनों में रोष, बोले-CBI जांच हो Meerut News

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ के तेल माफिया के समर्थन में उतरने से अन्य व्यापारिक संगठनों में रोष है। बुधवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोजाना पांच पेट्रोल पंपों की जांच कराने की मांग की। शहर में पिछले दिनों हुई छापेमारी में कुछ पेट्रोल पंपों पर मिलावटी तेल और घटतौली पकड़ में आई थी। इसके बाद से शहर के कई संगठनों में आक्रोश पनप रहा है। उनकी मांग है कि तेल माफिया पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने भी रिपोर्ट तलब की है।

loksabha election banner

गाढ़ी कमाई के वाहन हो रहे कबाड़

प्रदेश अध्यक्ष धीरज गोयल ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ के शीर्ष पदाधिकारी मिलावटी तेल बेचने वाले माफिया का समर्थन कर रहे हैं। तेल माफिया ने आम जनता द्वारा गाढ़ी कमाई से खरीदे गए वाहनों को कबाड़ में बदलने का काम किया है। उन्होंने तेल माफिया के समर्थन में व्यापार संघ के बंद का विरोध किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी दूसरे संगठनों को फर्जी बता रहे हैं। वह खुद संगठन का रजिस्ट्रेशन नंबर सार्वजनिक करें। धीरज गोयल ने तेल माफिया के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग की। इस अवसर दिनेश कोरी, चहन सिंह बालियान मौजूद रहे।

संयुक्त व्यापार संघ को कागजी कहने वाले बाज आएं

तेल माफिया को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों के एक मंच पर आने के बाद दूसरे व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध किया है। मंगलवार को इस संबंध में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा ने प्रेसवार्ता की थी। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री गौरव शर्मा ने आशु शर्मा पर स्वयं-भू अध्यक्ष बनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से छोटे मोटे व्यापारियों को अध्यक्ष और महामंत्री बनाने का काम कर रहे हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने तक किसी भी व्यापारी को मिलावटखोर कहना गलत है।

तेल की कालाबाजारी के विरोध में उतरी शिवसेना

मेरठ मंडल में मिट्टी का तेल व अन्य पेट्रोलियम के अवैध स्टॉक व कालाबाजारी के विरोध में शिवसेना ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। कमिश्नर के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी संदिग्ध लोगों की निष्पक्ष जांच करायी जाए। दोषियों पर रासुका, गैंगस्टर व अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में मंडल प्रमुख संजय गुप्ता, संजय शर्मा, गणोश ठाकुर, किशोर दहाड़ी, सलेक चंद लोधी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.