Move to Jagran APP

रिहायशी इलाके में अवैध हुक्काबार पर छापा, 31 पकड़े

शहर के पॉश इलाके में पुलिस ने एक अवैध हुक्काबार पर छापा मारा। मौके पर लड़के-लड़कियां कानून को धुंए के छल्लों में उड़ाते मिले।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 03:00 PM (IST)
रिहायशी इलाके में अवैध हुक्काबार पर छापा, 31 पकड़े
रिहायशी इलाके में अवैध हुक्काबार पर छापा, 31 पकड़े

रिहायशी इलाके में अवैध मेरठ: शहर के पॉश इलाके में पुलिस ने एक अवैध हुक्काबार पर छापा मारा। मौके पर लड़के-लड़कियां कानून को धुंए के छल्लों में उड़ाते मिले। रेस्टोरेंट की आड़ में यह बार काफी समय से चल रहा था। मौके से बार संचालक समेत 31 लोग पकड़े गए।

loksabha election banner

सदर थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड पर बालाजी धाम मंदिर के सामने लॉस वेगास कैफे नाम से रेस्टोरेंट है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने वहां छापामारी की। लड़के-लड़कियां हुक्के गुड़गुड़ा रहे थे। कुछ युवा दूसरा नशा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 27 लड़के और चार लड़कियां पकड़ लीं। इनमें से आधा दर्जन से अधिक नाबालिग हैं। बार संचालकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया तो एसपी सिटी ने उन्हें जमकर पीटा। उनका लाइसेंस चेक किया गया, जिसमें हुक्काबार का जिक्र तक नहीं है। मौके से नौ हुक्के, बीयर और शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं।

कुछ देर बाद लड़कियां और शाम को नाम-पते नोट करने के बाद लड़कों को भी उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़के-लड़कियां यहां दिन-रात आते-जाते रहते थे। युवाओं को नशे की ओर ढकेल रहे इस बार में पुलिसकर्मी भी आते थे, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस इलाके में कई शिक्षक संस्थान और कोचिंग सेंटर हैं।

------

कैसिनो में उड़ा रहे थे रकम

बार के अंदर कैसिनो भी चल रहा था, जिसमें लड़के-लड़कियां रकम उड़ा रहे थे। पुलिस ने कैसिनो खेलने का सामान भी बरामद किया है। इस दौरान एसपी सिटी ने बार संचालक की पिटाई कर कानून भी तोड़ा।

------

तीन पर मुकदमा, आज होगा सील

एसपी सिटी ने बताया कि जिस भवन में हुक्काबार चल रहा था, वह अतुल ऐरन नाम के व्यक्ति का है। उसका संचालन रोहित पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी विवेक विहार रुड़की रोड पल्लवपुरम व प्रियांशु धामा पुत्र विनोद धामा निवासी कृष्णा नगर पल्लवपुरम कर रहे थे। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एडीएम सिटी से इस बाबत बात की गई है। सोमवार को बार सील किया जाएगा।

-------

थाने पहुंचे रालोद व भाजपाई

चर्चा है कि हुक्काबार को एक नेता के इशारे पर चलाया जा रहा है। आरोपितों का समर्थन करते हुए रालोद व भाजपाई भी देर रात सदर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा।

-------

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो छापामारी कर दी गई। आरोपितों पर पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

- रणविजय सिंह, एसपी सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.