कैंट से डेयरियां हटाने के दौरान टीम पर पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े Meerut News
हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने छावनी से डेयरियां हटाने का अभियान शुरू किया। जिसका काफी विरोध किया गया।
By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 02:12 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कैंट बोर्ड ने डेयरियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को वार्ड 7 रजबन से अभियान चलाया है। सुबह कम पुलिस फोर्स होने की वजह से कैंट बोर्ड की टीम अभियान नहीं चला पाई। मौके पर पहुंचने पर डेयरी संचालकों ने कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव कर दिया।
पशुओं को ले जा रहे दूसरे स्थानों पर
जेसीबी सहित अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जिसकी वजह से टीम को वापस लौटना पड़ा। दोबारा से पुलिस के साथ रणनीति बनाने के बाद कैंट बोर्ड ने अभियान शुरू किया है। उधर, डेयरी संचालक अपने पशुओं को ट्रकों में भरकर अपने पशुओं को दूसरे जगह ले जाने लगे हैं। पुलिस सभी लोगों के घरों के सामने मोर्चा संभाले हुए हैं। एडिशनल सीईओ ममता के नेतृत्व में कैंट में यह अभियान चल रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें