अब्दुल्लापुर में घरों में हो रहा अवैध कटान, डेढ़ कुंटल मांस के साथ एक गिरफ्तार Meerut News
मेरठ शहर के साथ गांव में भी पशुओं का अवैध कटान जोरों पर है। अब्दुल्लापुर मेें पुलिस ने सुबह चार बजे डेढ़ कुंटल मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मांस को ठेले से दुकान पर ले जाने की तैयारी थी।
मेरठ, जेएनएन। शहर के साथ गांव में भी पशुओं का अवैध कटान जोरों पर है। अब्दुल्लापुर मेें पुलिस ने सुबह चार बजे डेढ़ कुंटल मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मांस को ठेले से दुकान पर ले जाने की तैयारी थी। भावनपुर थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि मुर्दा मवेशी ठेकेदार के घर में पशुओं का अवैध कटान हो रहा था। पुलिस ने उसके बेटे तालिब को गिरफ्तार कर लिया। मीट को गांव के ही आशु की दुकान पर बेचने के लिए भेजा जा रहा था। आसिफ और नौशाद नाम के दो युवकों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्ट्रीशीटर के संरक्षण में अब्दुल्लापुर के कई घरों में पशुओं का अवैध कटान का काम चल रहा है। आसपास के लोग यदि विरोध करते हैं, तो उनको धमकी दी जाती है।