Move to Jagran APP

शर्मनाक : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, पति बना दलाल

एक महिला का आरोप है कि प्रतिष्ठित क्षेत्र में चल रहे एक ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार होता है। उसका पति उससे भी यह काम करने को कहता है। उसने पुलिस से शिकायत की है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 04:27 PM (IST)
शर्मनाक : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, पति बना दलाल
शर्मनाक : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, पति बना दलाल
मेरठ, जेएनएन। लालकुर्ती थाने में शनिवार को एक महिला ने डेरा डाल दिया। उसका आरोप था कि एक प्रतिष्ठित स्थान पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार हो रहा है और उसका पति दलाली करता है। आरोप है कि शनिवार को उक्त पार्लर संचालिका समेत चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और काम में दखल देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने पति व उक्त पार्लर संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पति कर रहा दलाली
कंकरखेड़ा निवासी महिला के मुताबिक लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर है। आरोप है कि उसकी संचालिका पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाती है। काफी समय पहले उसका पति पार्लर संचालिका के संपर्क में आ गया था। तभी से उसका पति देह व्यापार की दलाली कर रहा है। कई बात इसको लेकर उसका पति से विवाद भी हो चुका है।
सुबूत के तौर पर वीडियो शपथ-पत्र दिखाए
महिला ने सबूत के तौर पर ब्यूटी पार्लर की एक वीडियो क्लिप बी दिखाई। उसमें कई युवक लाइन लगाकर बैठे हैं और संचालिका की गतिविधियां संदिग्ध हैं। महिला पार्लर पहुंचकर बुरा-भला कहती है। इसके बाद पार्लर संचालिका माफी मांगते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति न होने की बात कहती है। इसके अलावा उसने दोनों पक्षों द्वारा लिखे गए शपथ-पत्र भी दिखाए।
होटलों में लड़कियां सप्लाई करता है पति
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके काबू से बाहर हो चुका है। लेकिन वह उसके साथ रहना चाहती है और पति को उस दलदल से निकालना चाहती है। महिला का आरोप है कि उसका पति पार्लर संचालिका के कहने पर लड़कियों को होटलों में सप्लाई करता है। होटल में आते-जाते की वीडियो भी उसके पास हैं।
इनका कहना है
महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार हो रहा है तो संचालिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पति-पत्नी के बीच का विवाद खत्म कराने के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।
-देवेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर लालकुर्ती
फेसबुक का पासवर्ड बदलकर गलत मैसेज भेज रहा है पति
एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है। उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को गलत मैसेज भेज रहा है। प्रह्लाद नगर निवासी महिला का कहना है कि पति से उसका विवाद चल रहा है। घरेलू झगड़ा, दहेज उत्पीड़न के संबंध में एक साल पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के दौरान उसकी ई-मेल आइडी से चल रहे फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड उसके पति ने बदल दिया था। विवाद होने के बाद पति ने उसके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड फिर से बदल दिया है।
गलत इस्तेमाल कर रहा
फेसबुक अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर दोस्तों, रिश्तेदारों व कोर्ट में चल रहे केसों के बारे में गलत इल्जाम लगा रहा है। पति अपने फेसबुक अकाउंट से उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को अपशब्द बोल रहा है। उक्त आइडी उसकी प्रोफेशनल ई-मेल आइडी भी है, उसका भी गलत इस्तेमाल हो रहा है। महिला ने पति के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने तथा उसका फेसबुक अकाउंट रिकवर कराने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.