Bijnore Crime News: बिजनौर में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, फरार पड़ोसी युवक को पुलिस ने बनाया आरोपित Bijnore News
एक सनसनीखेज वारदात में मंगलवार की देररात जिले के स्योहारा में एक दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का पता बुधवार की सुबह चला। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
बिजनौर, जेएनएन। एक सनसनीखेज वारदात में मंगलवार की देररात जिले के स्योहारा में एक दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का पता बुधवार की सुबह चला। सूचना पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। बिजनौर जिले के स्योहारा के ग्राम विशनपुरा में एक दंपत्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारी भी पहुँचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। हत्या के बाद आरोपित युवक फरार हो गया।
घर पर दूध देने आई महिला को पता चला
थाना क्षेत्र के ग्राम विशनपूरा निवासी शिवकुमार शर्मा (45) पुत्र काशीराम शर्मा व उनकी पत्नि उषा शर्मा (40) रात्रि में अपने घर खाना खा कर सो गये थे। उनका 13 वर्षीय पुत्र विनय अपनी बहन के घर गया हुआ। उनके घर दूध देने के लिए आई महिला ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों के शव के चारपाई पर थे। उस महिला की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी आ गए। डबल मर्डर की सुचना पर पुलिस प्रशासन व गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी एसपी देहात संजय सिंह, सीओ महावीर सिंह, राजावत सीओ महेश कुमार सहित धामपुर शेरकोट आदि थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम को जांच के लिये बुला लिया गया। आरोपित की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित की गई।
पड़ोसी युवक ने पहले भी किया था हमला
डबल मर्डर में पास के ही रहने वाले मनु शर्मा पुत्र दीपक शर्मा का नाम आ रहा है। मनु शर्मा मृतक शिवकुमार शर्मा की पुत्री से एक तरफ़ा प्यार करता था। दो वर्ष पूर्व 22 अप्रैल 2018 को मनु शर्मा ने शिवकुमार शर्मा को खेत पर काम करते हुए गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपित मनु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। घटना के बाद ही मृतक शिवकुमार शर्मा ने अपनी पुत्री का विवाह कर दिया था। उसके बाद आरोपित मनु ने 28 मई को अपने पिता दीपक शर्मा पर भी फायर कर हमला किया था। इस डबल मर्डर में भी मनु को आरोपित बनाया जा रहा है। आरोपित मनु घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।