आचार संहिता लागू होते ही हटाने लगे होर्डिस-पोस्टर
रविवार शाम को चुनाव आचार संहिता लागू होते ही उसका पालन कराने के लिये भी प्रशासन और पुलिस अधिकारी जुट गये। नगर आयुक्त मनोज चौहान को चुनाव आचार संहिता का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम की कई टीमों ने शहर भर में मुख्य चौराहों और मार्गो पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के होर्डिग-पोस्टर को हटा दिया। जनपद भर में यह अभियान चलाया गया।
मेरठ । रविवार शाम को चुनाव आचार संहिता लागू होते ही उसका पालन कराने के लिये भी प्रशासन और पुलिस अधिकारी जुट गये। नगर आयुक्त मनोज चौहान को चुनाव आचार संहिता का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम की कई टीमों ने शहर भर में मुख्य चौराहों और मार्गो पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के होर्डिग-पोस्टर को हटा दिया। जनपद भर में यह अभियान चलाया गया।
शाम पांच बजे मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन स्तर से कदम उठाए जाने लगे। नगर निगम ने अपर नगर आयुक्त अमित सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह अभियान चलाया और पार्टियों, पदाधिकारियों के बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स आदि हटाए गए। ईव्ज चौराहा, घंटाघर आदि स्थानों पर अभियान चला। कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार, कर अधीक्षक नरेश शिवालिया और सफाई निरीक्षक आदि कार्रवाई में शामिल रहे।
नगर पालिका, पंचायतों में भी अभियान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रामचंद्र ने बताया कि जनपद की सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी वहां के निकाय की टीमों और पुलिस ने मिलकर होर्डिग पोस्टर बैनर हटाने का अभियान चलाया।
आचार संहिता लगते ही पुलिस सक्रिय, प्लानिंग शुरू-टीमें गठित
लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस-प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है। शाम पांच बजे आचार संहिता की घोषणा होने के तुरंत बाद जिले में 21 फ्लाइंड स्क्वाड टीम तथा आठ स्टेटिक सर्विलांस टीमों का गठन कर दिया गया। इसके अलावा बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है।