Move to Jagran APP

वेस्‍ट यूपी में CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक Meerut News

CAA नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में सड़कों पर उतरे।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 02:35 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 02:35 PM (IST)
वेस्‍ट यूपी में CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक Meerut News
वेस्‍ट यूपी में CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक Meerut News

मेरठ, जेएनएन। CAA नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्‍या में कार्यकताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। सहारनपुर, शामली, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

किसी की नागरिकता को खतरा नहींं       

सहारनपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।  शनिवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कलेक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर भाजयुमो के कार्यकर्ता एकत्र हुए। लोगों को सीएए के प्रति जागरूक कर इस कानून के बारे में बताया गया। महापौर संजीव वालिया और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो यह कानून बनाया है, वह देश हित में है। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने वाला है। सरकार देश हित में कार्य करके सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चल रही है। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। मानव श्रृंखला का नेतृत्व भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया।

भाजयुमो को सौंपी जिम्‍मेदारी

शामली में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन और जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। आयोजन की जिम्मेदारी भाजयुमो को दी गई थी। जिले भर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सुबह दस बजे से कार्यकर्ता शहर के सुभाष चौक पर पहुंचने लगे। एक-दूसरे का हाथ थामते हुए कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। वर्मा मार्केट तक कार्यकर्ता मानव श्रृंखला के रूप में पहुंच गए थे। भारत माता की जय के उद्घोष भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सीएए के समर्थन में भी नारेबाजी गई। गुजर रहे वाहनों पर सीएए के समर्थन में स्टीकर भी लगाए गए। वर्मा मार्केट तिराहे से वापस सुभाष चौक पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजार रहे। एसडीएम संदीप कुमार, सीओ सदर जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठौर फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। एएसपी राजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे और अधिकारियों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली।

भ्रम दूर करने का प्रयास

जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएए को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता देने के लिए है। किसी भारतीय को इससे कोई परेशानी नहीं है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा, रामजीलाल कश्यप, पंकज गुप्ता, विशेष सरोहा, रोहित विश्वकर्मा, विकेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे। वहीं बुलंदशहर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने मानव श्रंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.