Move to Jagran APP

सात दिन में शहर की 2200 डेयरियां कैसे होंगी बाहर, निगम के लिए बड़ी चुनौती Meerut News

हाईकोर्ट के आदेश के बाद 2200 डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए महज सात दिन शेष हैं। नगर निगम के लिए यह अभी बड़ी चुनौती है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 11:36 AM (IST)
सात दिन में शहर की 2200 डेयरियां कैसे होंगी बाहर, निगम के लिए बड़ी चुनौती  Meerut News
सात दिन में शहर की 2200 डेयरियां कैसे होंगी बाहर, निगम के लिए बड़ी चुनौती Meerut News
मेरठ,जेएनएन। 2200 डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए मात्र सात दिन शेष हैं। हाईकोर्ट ने 30 जून तक सभी डेयरियों को शहर से बाहर करके रिपोर्ट भी तैयार करनी है। हालांकि निगम प्रशासन की कार्यशैली को देखकर लगता नहीं है कि यह अभियान परवान चढ़ पाएगा।
दो सौ डेयरियों को बाहर करने का दावा
निगम प्रशासन को एक जुलाई को डेयरियां शहर से बाहर किए जाने की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करनी है। नगर निगम ने अभी केवल 200 डेयरियों को शहर से बाहर करने का दावा किया है, जबकि जबकि डेयरी संचालक एसोसिएशन का दावा है कि शहर में अभी भी 2200 डेयरियां हैं। नगर निगम के दावे को सच मान भी लिया जाए तो शहर में डेढ़ हजार से अधिक डेयरियों का संचालन हो रहा है।
समय कम, चुनौती बड़ी
इन सभी डेयरियों को बाहर करने के लिए नगर निगम प्रशासन के पास केवल सात दिन का समय बचा है। इन सात दिनों में लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती है। निगम के अधिकारियों ने पटेल नगर, मकबरा घोसियान, बुनकर नगर, संजय नगर में अभियान चलाया, लेकिन अभी तक इन मोहल्लों से भी पूरी तरह डेयरियां शिफ्ट नहीं हो सकी हैं। नगर निगम प्रशासन अभी तक 18 डेयरी संचालकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है। सफाई निरीक्षक हर रोज अपने क्षेत्रों में डेयरियों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनका दावा है कि संचालक खुद डेयरी हटा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है।
पहले लिए आवेदन,फिर उतर आए एक्शन पर
हाई कोर्ट ने 16 अप्रैल को आदेश दिया था लेकिन निगम प्रशासन 14 जून से एक्शन में आया। लोकसभा चुनाव के बाद 25 मई से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की थी। नगर निगम प्रशासन डेयरियों को शहर से बाहर करने को लेकर भटकाव की स्थिति में रहा। नगर निगम अधिकारियों ने पहले डेयरी संचालकों से आवेदन लिए। कैटल कालोनी के लिए 1052 आवेदन लेने के बाद रुक गए। इसके बाद कैटल कालोनी बसाने से ही इंकार कर दिया। जून के प्रथम सप्ताह में डेयरी संचालकों को शहर से खुद डेयरी बाहर करने का नोटिस देना शुरू किया। फिर कार्रवाई पर आ गए।
सोहराब गेट पर डेयरी संचालकों का हंगामा
रविवार को सफाई निरीक्षकों की टीम सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास संचालित डेयरियों का निरीक्षण करने पहुंची। यहां मौजूद डेयरी संचालकों ने हंगामा किया और डेयरी बाहर न ले जाने की बात कही। सफाई निरीक्षकों ने संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ तहरीर लिख ली है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इनका कहना है
यह बात सही है कि चुनौती बड़ी है,लेकिन 30 जून तक हर हाल में शहर से डेयरियों को बाहर करेंगे। अभी तक 200 डेयरियों को बाहर किया जा सका है। अभी तक मोहलत दे रहे थे लेकिन अब पशु जब्त किए जाएंगे।
- अमित कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.