Move to Jagran APP

History Sheeter Vikas Dubey: विकास दुबे को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, इन बिंदुओं पर कर रही पड़ताल

Search For HS Vikas Dubeyकानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित व ढाई लाख के इनामी विकास दुबे की लोकेशन सोमवार को बिजनौर में मिलने के बाद पुलिस अलर्ट है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 11:10 AM (IST)
History Sheeter Vikas Dubey: विकास दुबे को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, इन बिंदुओं पर कर रही पड़ताल
History Sheeter Vikas Dubey: विकास दुबे को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, इन बिंदुओं पर कर रही पड़ताल

बिजनौर, जेएनएन। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित व ढाई लाख के इनामी विकास दुबे की लोकेशन सोमवार को बिजनौर में मिलने के बाद पुलिस अलर्ट है। रात में पुलिस ने सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। उत्तराखंड से मिलने वाली सीमाओं पर विशेष सतर्कता रही। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस जिलेभर में विकास दुबे के पोस्टर चस्पा करने की तैयारी में है। वन क्षेत्र में भी नजर रखी जा रही है। हालांकि चौबीस घंटे की काबिंग के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

loksabha election banner

सोमवार दोपहर हल्दौर थाना क्षेत्र के एक दारोगा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि विकास दुबे एक स्कार्पियो में हल्दौर से बिजनौर की ओर जा रहा है। इस पर एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर आए और सीमा से लेकर हाईवे तक नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। हालांकि विकास का कुछ पता नहीं चला। रात में भी पुलिस की चेकिंग जारी रही। मंगलवार को भी उत्तराखंड बॉर्डर के बालावाली, भागूवाला और कोटद्वार मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती गई। बार्डर पर उत्तराखंड पुलिस ने भी बिजनौर की ओर से जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। बिजनौर पुलिस भी बैराज और उत्तराखंड के संपर्क मार्गों पर तैनात है। जल्द ही पुलिस जिलेभर में विकास दुबे के फोटो लगे पोस्टर चस्पा करेगी।

आखिर कहां गायब हो गई स्कार्पियो

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक दारोगा ने स्कार्पियो में विकास दुबे जैसा व्यक्ति देखा था। इसके तुरंत बाद ही चेकिंग शुरू हो गई। रात में भी चकिंग चली और यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहा लेकिन उस स्कार्पियो का पता नहीं चल सका। अब अधिकारियों का कहना है कि स्कार्पियो में दारोगा को विकास दुबे जैसी शक्ल सूरत का व्यक्ति दिखा था। यह साफ नहीं हो सका कि वह विकास दुबे ही था। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दारोगा की ओर से अंदेशा जताया गया था, इसलिए एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। सूचना पूरी तरह विश्वसनीय नहीं है।

फुगाना टोल पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा

विकास दुबे को लेकर मेरठ व आसपास के जिलों की पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। शामली में हरियाणा बार्डर की चौकियों पर खास नजर रखी जा रही है और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। अभी जिले में कहीं भी विकास दुबे के पोस्टर नहीं लगाए गए हैं। बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के टोल पर अभी विकास दुबे के पोस्टर चस्पा नहीं किए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस की खास निगरानी है। बुलंदशहर में विकास दुबे को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुजफ्फरनगर के फुगाना टोल पर विकास दुबे की तस्वीर लगे पोस्टर चस्पा किए हैं। वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। सहारनपुर में भी पुलिस अलर्ट पर है। यहां अभी पोस्टर चस्पा नहीं किए गए हैं। मेरठ में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.