हिदू युवा वाहिनी ने किया हलवे व मास्क का वितरण
हिदू युवा वाहिनी ने सरधना-बिनौली रोड स्थित शिव मंदिर पर पदाधिकारियों ने पूíण
मेरठ,जेएनएन। हिदू युवा वाहिनी ने सरधना-बिनौली रोड स्थित शिव मंदिर पर पदाधिकारियों ने पूíणमा के अवसर पर हलवे के प्रसाद व मास्क का वितरण किया।
जिला अध्यक्ष मंजीत चौधरी, नगर प्रभारी मोहित त्यागी, संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरुवार को मंदिर में ईश्वर से देश को कोरोनामुक्ति की कामना की। इसके बाद राहगीरों में हलवे व मास्क का वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष निशांत राणा, नगर उपाध्यक्ष सोनू सैनी, ओम गिरी नगर मंत्री विनय त्यागी व नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
पशु पालक समिति का गठन: कस्बे में गुरुवार को सरधना पशु पालक समिति का गठन हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब पशु पालकों को शोषण नहीं होने देंगे।
कालंद रोड स्थित चौधरी डेयरी पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, समाजसेवी एनेुद्दीन शाह, मोहम्मद अलीशाह आदि थे। इस दौरान पशु पालक समिति के अध्यक्ष हाजी अकबर चौधरी ने बताया कि पशु पालकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान उपाध्यक्ष नरदेव सिंह सोम, महासचिव मोहम्मद साजिद व कोषाध्यक्ष अब्दुल को बनाया गया।
पौधारोपण कर पर्यावरण का महत्व बताया: तहसील प्रांगण में गुरुवार को हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबर के सामने पौधारोपण किया गया। इस दौरान सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लोगों को पौधा रोपने के लिए जागरूक किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने पौधारोपण किया। वहीं, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि हमारे जीवन पर पर्यावरण का विशेष महत्व है। सचिव सतवीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। संजू त्यागी, जियाउर्ररहमान, नितिन चांदना, पवन शर्मा, प्रमोद कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।