आज संपन्न हो जाएगी कांवड़ यात्रा, रात 12 बजे से खुल जाएगा हाईवे Meerut Nerws
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की सुबह से ही हाईवे पर नजर रखी जाएगी और कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए निर्णय में फेरबदल भी किया जा सकता है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 10:52 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। चार दिन की बंदी के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे मंगलवार आधी रात से खुल जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह से ही हाईवे पर नजर रखी जाएगी और कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए निर्णय में फेरबदल भी किया जा सकता है। शाम तक स्थिति अगर नियंत्रण में रही तो हाईवे पहले भी खोला जा सकता है।
आवागमन हो जाएगा सामान्य
इधर, भैंसाली बस अड्डे को भी शाम से संचालित किया जाएगा। कांवड़ यात्र की वजह से अभी सोहराबगेट बस अड्डे से ही भैंसाली बस अड्डे की भी बसें आ-जा रही थीं। एसपी ट्रैफिक ने आदेश किया है कि रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बस खड़ी कर कोई भी यात्री नहीं बैठाया जाएगा। शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था दिन में ही सुचारू हो जाएगी। जलाभिषेक के बाद सभी सड़कों पर आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।
कई कटों से हटाईं बल्लियां
रात में ही दिल्ली रोड, रुड़की रोड पर कई कटों की बल्लियां हटा दी गईं। दुपहिया वाहनों का आना-जाना भी शुरू हो गया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मंगलवार को जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों को घर तक सुरक्षित पहुंच जाने के लिए रात 12 बजे से हाईवे खोला जाएगा। शहर में यातायात शाम से ही सामान्य हो जाएगा।
जाम खुलवाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों पर भी
बुधवार को अचानक ही शहर के अंदर यातायात बढ़ जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का निर्णय किया गया है। यातायात पुलिस के साथ ही संबंधित थाना पुलिस को भी व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि शहर में जाम नहीं लगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें