Move to Jagran APP

आधी आबादी ने मनाया जश्न, बोलीं-सरकार से और बढ़ गई उम्मीदें

देश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। इस बात को सीधे तौर पर वैसे तो मतदान के दिन देखा गया था जब महिलाओं ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने अधिकार का प्रयोग किया और फिर गुरुवार को भाजपा की जीत के बाद मोदी के जयकारों के साथ घरों से बाहर निकलकर जीत का जश्न भी मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:00 AM (IST)
आधी आबादी ने मनाया जश्न, बोलीं-सरकार से और बढ़ गई उम्मीदें
आधी आबादी ने मनाया जश्न, बोलीं-सरकार से और बढ़ गई उम्मीदें

मेरठ। देश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। इस बात को सीधे तौर पर वैसे तो मतदान के दिन देखा गया था, जब महिलाओं ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने अधिकार का प्रयोग किया और फिर गुरुवार को भाजपा की जीत के बाद मोदी के जयकारों के साथ घरों से बाहर निकलकर जीत का जश्न भी मनाया।

loksabha election banner

शहर की महिलाओं के अनुसार भाजपा की जीत का बड़ा कारण सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाएं हैं, जिससे महिलाओं को न सिर्फ सामाज में मान मिला है, बल्कि वह स्वयं को सुरक्षित भी महसूस करती हैं। मोदी की जीत की खुशी मनाती महिलाओं से जब बात की गई तो उनका कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन हो या उज्ज्वला योजना, नोटबंदी, तीन तलाक हो या फिर वृद्ध महिलाओं को पेंशन देने की बात। सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और अब उसका नतीजा सबके सामने है।

किसने क्या कहा..

मोदी की जीत आम आदमी की जीत है। पिछले पांच सालों में सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई हैं और महिलाओं ने उसका लाभ भी उठाया है। इस बार सरकार से हमें कहीं ज्यादा उम्मीद है। इस बार मोदी सरकार में प्रत्येक महिला को रोजगार मिलना चाहिए, तभी आधी आबादी के सपने साकार होंगे।

-हिमांगी, बिजनेस वूमन

- मोदी की जीत पहले से ही निश्चित थी, कोई डर नहीं था। लेकिन चुनावी नतीजों ने सभी के मुंह बंद कर दिए। मोदी राज में भ्रष्टाचार ही कम नहीं हुआ, बल्कि महिलाएं और युवतियां पहले की अपेक्षा अब स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।

-रितु , गृहिणी

- मोदी सरकार ने स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। खासतौर पर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया है। लेकिन इस बार मोदी सरकार से लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक उम्मीद है। जिसमें महिला सुरक्षा सबसे अहम है।

-श्वेता , गृहिणी

- मोदी आज हर वर्ग के रोल मॉडल बन चुके हैं और सभी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी सरकार ने महिलाओं को रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा दोनों ही प्रदान की हैं। लेकिन महिलाओं को असली आजादी तब मिलेगी, जब उन्हें घर से निकलते समय किसी का डर नहीं होगा।

-संध्या गर्ग , बिजनेस वूमन

- पूरा देश मोदी की ताजपोशी कर रहा है और जश्न मना रहा है। मोदी की जीत दीपावली से कम नहीं है। हालांकि मोदी की जीत निश्चित थी। फिर भी सभी को नतीजों का इंतजार था।

-अनिता सिंह, गृहिणी

- मोदी की जीत के बाद मेरठ के स्मार्ट सिटी बनने का इंतजार है। इसके लिए हमें अपने सांसद से भी उम्मीद है कि वह शहर की सूरत बदलेंगे और देश ही नहीं, विश्वभर में मेरठ की एक अलग पहचान बनेगी।

-नीलिमा ऐरन , गृहिणी

- घर के सभी सदस्यों की नजरें टीवी पर लगी हुई थीं। मोदी की जीत के साथ ही सभी का इंतजार खत्म हुआ। जीत की खुशी दोगुनी हो गई, जब यह पता चला कि राजेंद्र अग्रवाल की भी जीत हुई है। इससे आम जनता का ज्यादा फायदा होगा।

-रमा अग्रवाल, गृहिणी

- पिछली सरकारों ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा यह हुआ है कि देश की नारी पिछड़ती चली गई। लेकिन अब महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि हमें किसी भी क्षेत्र में अनदेखा नहीं किया जा सकता।

-पूनम शर्मा, गृहिणी

- सुबह से मोदी की जीत का इंतजार कर रही अनारो देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब उन्होंने मोदी की जीत की खबर टीवी पर देखी। उन्होंने कहा कि मुझे उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही सरकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा जानती हूं। फिर भी मोदी की जीत की पूरी उम्मीद थी।

-अनारो देवी, गृहिणी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.