28 को कृषि विश्वविद्यालय आएंगे गुजरात के राज्यपाल
क क क क
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 10:28 PM (IST)
28 को कृषि विश्वविद्यालय आएंगे गुजरात के राज्यपाल
मेरठ,जेएनएन। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 28 जून को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय आ रहे हैं। राज्यपाल विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति डा. आरके मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय में 28 जून को प्राकृतिक खेती से कृषि समृद्धि विषय पर एक दिवसीय सेमिनार होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें