यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Governor in Meerut: छह अक्टूबर को मेरठ आएंगीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विश्वविद्यालय तैयारियों में जुटा
Governor in Meerut प्रदेश की राज्यपाल व प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल छह अक्टूबर को मेरठ आ ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। Governor Anandiben Patel प्रदेश की राज्यपाल व प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल छह अक्टूबर को मेरठ आ सकती हैं। उनके आगमन को लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में मूल्यांकन भवन बन कर तैयार है। राज्यपाल आनंदीबेन नए भवन का लोकार्पण करेंगीं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की पत्रिका का विमोचन भी करेंगीं। राज्यपाल के स्वागत और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा का कार्यकाल भी नवंबर में पूरा होने वाला है। इससे पहले नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञापन जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के कई शिक्षक कुलपति पद की दौड़ में हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किए हुए हैं। ऐसे कई शिक्षक राजभवन से भी संपर्क साधे हुए हैं। विश्वविद्यालय में राज्यपाल के आगमन को लेकर ऐसे शिक्षक एक बार फिर सक्रिय दिख रहें हैं।
