Move to Jagran APP

धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, कान्हा को लगाया छप्पन भोग

- अन्न कूट का प्रसाद लेने भक्तों की लगी कतारें - गोवर्धन की सुंदर आकृतियां उकेरी, विधि-

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 01:49 AM (IST)
धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, कान्हा को लगाया छप्पन भोग
धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, कान्हा को लगाया छप्पन भोग

- अन्न कूट का प्रसाद लेने भक्तों की लगी कतारें

loksabha election banner

- गोवर्धन की सुंदर आकृतियां उकेरी, विधि-विधान से किया पूजन

जागरण संवाददाता मेरठ : अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर्व शुक्रवार को आस्था और उत्साह से मनाया गया। ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कढ़ी और चावल का प्रसाद लेने के लिए मंदिरों में लंबी कतार लगी। शाम को जगह जगह गोवर्धन की सुंदर आकृतियां उकेरी गई और विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने पूजन किया।

औघड़नाथ मंदिर में राधा कृष्ण का दिव्य श्रंगार किया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। हरि मंडप से लेकर मंदिर के बाहर तक प्रसाद के लिए भक्तों की कतार लगी रही। डा. महेश बंसल, सतीश सिंघल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अनाज मंडी स्थित श्री बाबा धानेश्वर नाथ मंदिर में कान्हा और उनकी अष्ट सखियों का श्रंगार देखने लायक रहा। इसके पहले ठाकुर जी के विग्रह का 11 किलो दूध से अभिषेक किया गया। अनिल मित्तल, श्रीकृष्ण कंसल, रजत गर्ग, नितिन गोयल, सौरभ गोयल, भारत भूषण अग्रवाल, दिनेश कुमार सिंघल, आशीष सिंघल आदि मौजूद रहे।

सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में भी हर वर्ष की तरह अन्नकूट पर्व उत्साह और आस्था से बना। जुगल किशोर गर्ग ने बताया कि वामन भगवान को छह किलो दही से निर्मित कढ़ी का भोग लगाया गया। सुरेश चंद गोयल, जुगल किशोर गर्ग, संजय खुराना, नानक चंद आदि मौजूद रहे।

गोवर्धन की अनूठी सज्जा

भगवान कृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत का पूजन कराया था। मोहकमपुर स्थित गोपाल गोशाला में गोवर्धन की दस फीट लंबी ओर चार फीट चौड़ी आकृति आकर्षण का केंद्र रही। आकृति को फूल और रंगीन कागज की लड़ियों से सजाया गया। पुजारी सुरेंद्र झा ने पूजन कराया। विजेंद्र अग्रवाल, गोपाल सिंघल, किशन मोहन गोयल, विनोद कुमार, अनिल कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

चिकारा कांप्लेक्स स्थित फूलों और तरह तरह के रंगों से सजे गोवर्धन की आकृति को लोग निहारते ही रह गए। शाम को पूजन और आरती की गई। सदर स्थित रंजीत पुरी में गोवर्धन की सुंदर आकृति भक्तों ने बनाई। रंजना गोयल की रंगोली से सजी आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बेनू शर्मा, अजय शर्मा, सोनी शर्मा, रति कुमार, आयुष आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.