विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govardhan Puja 2020 : श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन का त्योहार

By Prem BhattEdited By:
Published: Sun, 15 Nov 2020 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 08:53 PM (IST)

Govardhan Puja मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और ...और पढ़ें

गोवर्धन पर भंडारे का प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गोवर्धन पर भंडारे का प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गौशालाओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया। क्षेत्र के मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बुलंदशहर के डिबाई में दीपावली से अगले दिन नगर क्षेत्र में गोवर्धन महाराज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां लोगों ने अपने अपने घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वही मंदिरों में भंडारें का आयोजन किया गया। दीपावली के एक दिन बाद रविवार को नगर क्षेत्र में गोवर्धन महाराज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर वासियों ने अपने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की सुन्दर प्रतिमा बनाकर उनका श्रंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान नगर क्षेत्र के मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं बागपत के बड़ौत में गोवर्धन का त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गौशालाओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया। रविवार को गोवर्धन के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और भंड़ारे का आयोजन किया गया। पंचवटी मंदिर परिसर में श्री सनातन संस्कृति ट्रस्ट बड़ौत के तत्वावधान में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्यार्जन किया। इससे पूर्व शाम छह बजे कन्याओं को भोग लगाकर आरती की गई और गो पूजन किया।

यहां 15 फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी गोबर से भगवान की आकृति बनाई गई, जिसे फूलों, पीत वस्त्रों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने आकर भगवान की मोहक आकृति के दर्शन किए। शाम पांच बजे से प्रतिमा की परिक्रमा प्रारंभ हुई। उद्घाटन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में पूजन मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा, एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र ने किया। बछड़ा फिराई का सौभाग्य कपिल अग्रवाल को मिला। ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश बंसल ने बताया कि पिछले 36 सालों से मंदिर में गोवर्धन का पूजन किया जा रहा है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आकर परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि यहां गोवर्धन भगवान की सात परिक्रमा पूरी करने से तमाम शारीरिक कष्टों एवं रोगों को निवारण होता है। इस मौके पर संयोजक आकाश बंसल, मनोज गोयल, कपिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, विनोद गोयल, संजीव गुप्ता, उत्सव ङ्क्षजदल, संजीव ङ्क्षसघल, संजय गुप्ता, आकाश कंसल, उज्ज्वल गोयल आदि मौजूद रहे।