Move to Jagran APP

मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले

मेरठ शहर में इनदिनों सायों के सीजन में भी सोने के दाम गिरने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बुधवार को सोने के दाम मेरठ में 51150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार दामों में और गिरावट हो सकती है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:40 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:40 AM (IST)
मेरठ में सोने और चांदी के दामों में खासी गिरावट, विवाह की खरीदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले
शादी के सीजन के भी सोने के दाम गिरने से खरीददारों को राहत है।

मेरठ, जेएनएन। सायों के सीजन में सोने के दाम गिरने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बुधवार को सोने के दाम मेरठ में 51150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार दामों में और गिरावट हो सकती है। जून में जब अनलाक लागू हुआ था उसके बाद से सोने के दाम बढ़ने आरंभ हुए थे। सोना 60 हजार रुपये तक पहुंच गया था। अब रेट लगातार गिर रहे हैं। दामों के लिहाज से उसके बाद से सोना और चांदी अपने सबसे निचले स्‍तर पर है।

loksabha election banner

यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के डा. संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस समय सोने के दाम बढ़ रहे थे उस समय क्रूड आयल के दाम धरातल पर थे। लोगों ने सोने में निवेश को देखते हुए पैसा लगाया। अब जब कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आ रही हैं लोगों सोने की बिक्री आरंभ कर दी है जिससे सोने के दामों में गिरावट है।

सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि दामों में गिरावट से विवाह आदि के लिए खरीदारी करने वालों का रुख अच्छा है। बताया कि सात नवंबर को सोने का भाव 53500 प्रति 10 ग्राम और चांदी का 64150 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं बुधवार को इसमें 2350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में 64000 से 61100 पर लुढ़क कर आ गई है। हालांकि डा. संजीव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के आने से भी बाजार का रुख सकारात्मक है। पर निवेशकों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं। सोने में यह गिरावट अस्थाई है इसके बाद दाम फिर से बढ़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.