Move to Jagran APP

CM Yogi In Meerut: सम्मान समारोह के मंच से मेरठ के खेल उद्योग की वैश्विक ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री सबसे पहले खेल उद्योग की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने तमाम ब्रांड के खेल उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मेरठ के एसजी स्टैग नेल्को वीनेक्स वत्स एचआरएस काक्सटंस टापसन आदि के स्टालों का भ्रमण किया और जानकारी ली।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 12:25 AM (IST)
CM Yogi In Meerut: सम्मान समारोह के मंच से मेरठ के खेल उद्योग की वैश्विक ब्रांडिंग
स्पोट्र्स प्रदर्शनी में एसजी कंपनी के स्टाल में जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मेरठ, जागरण संवाददाता। एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, फुटबाल आदि से जुड़े अधिकतर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ के खेल उत्पादों का उपयोग करते हैं। सम्मान समारोह के मंच से क्रांति धरा की इस विशेष पहचान को और मजबूत बनाने का काम हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेरठ के खेल उपकरणों की गुणवत्ता और दुनिया में इनके प्रमुख स्थान का उल्लेख किया।

loksabha election banner

सीएम ने देखे मेरठ के उत्पाद

मुख्यमंत्री सबसे पहले खेल उद्योग की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने तमाम ब्रांड के खेल उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में एसजी, स्टैग, नेल्को, वीनेक्स, वत्स, एचआरएस, काक्सटंस, टापसन आदि के स्टालों का भ्रमण किया और जानकारी ली। यहां से दुनियाभर में निर्यात होने वाले खेल उत्पादों की जानकारी लेते हुए खुशी जाहिर की। अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों द्वारा यहां के खेल उपकरण इस्तेमाल करने की सराहना की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इसका उल्लेख करते हुए कहा कि मेरठ के खेल उत्पादों की गुणवत्ता है, दुनिया में पहचान भी है, बावजूद इसे पूर्व में राजकीय सहयोग से वंचित रखा गया। अब शोध के आधार पर एक जनपद एक उत्पाद योजना में मेरठ के खेल उत्पादों को शामिल किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एसजी, स्टैग, वीनेक्स, एचआरएस आदि का नाम लेकर मेरठ के खेल उद्योग व उपकरणों की सराहना की।

सीएम ने जाना कैसे बनती है एसजी की गेंद

प्रदर्र्शनी में एसजी के स्टाल पर पहुंचे सीएम को खेल मंत्री ने क्रिकेट में एसजी के खेल उत्पादों के महत्व की जानकारी दी। एसजी के निदेशक पुनीत आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गेंद में क्रैक देखकर उसके बनाने की विधि पूछी। उन्हें बताया गया कि एसजी की गेंद चार भागों में बनती है इसलिए मजबूत होती है। पुनीत ने बताया कि पहली बार मेरठ के खेल उद्योग घरानों को एक साथ एक मंच पर मुख्यमंत्री से बात करने और उत्पादों को दिखाने का मौका मिला। यह अच्छी पहल है। दिव्यांग वर्ग को ऐसा सम्मान देने से अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे। खेल उद्योगों का भी उत्साहवर्धन होगा।

चैंपियन खिलाडिय़ों को देख नेल्को के स्टाल पर रुके सीएम

मुख्यमंत्री एक चित्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के हाथ में मेरठ के उपकरण देख नेल्को स्पोट्र्स के स्टाल पर रुके। कंपनी के निदेशक अंबर आनंद ने बताया कि तरह-तरह के डिस्कस देख सीएम ने पूछा कि क्या सभी उत्पाद मेरठ में ही बनते हैं। उन्हें बताया कि सभी उपकरण विदेश में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भेजे जाते हैं। अंबर आनंद ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित ऐसा भव्य समारोह किसी देश में नहीं देखा है। इससे खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ेगा। खेल विवि बनने के बाद खेल उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। ओलिंपिक गेम्स की ही तरह पैरालिंपिक गेम्स में भी मेरठ की कंपनियां इक्विपमेंट पार्टनर हैं।

खेल उद्योग ने दिल से किया स्वागत

स्टैग इंटरनेशनल के निदेशक राकेश कोहली ने कहा कि दिव्यांग खिलाडिय़ों के सम्मान में एकजुट हुई मेरठ स्पोट्र्स इंडस्ट्री ने अतिथियों का दिल से स्वागत किया। पूरे शहर में लगे स्वागत के पोस्टर इस बात के गवाह हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान समारोह पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में स्टैग के उत्पादों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। वहां लगे पोस्टर में सीएम ने देखा कि सभी दिव्यांग खिलाड़ी स्टैग से स्पांसर हैं। मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि किस तरह स्टैग के उत्पाद 200 से ज्यादा देशों में भेजे जाते हैं।

खेल उद्योग ने सीएम को दिखाया अपना ब्रांड

ओडीओपी के तहत लगी प्रदर्शनी में सिटी आफ स्पोट्र्स ने अपने उपकरणों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में काक्सटंस के स्टाल में सीएम ने कैरम पर हाथ आजमाया। कंपनी के निदेशक नवीन डावर ने उपकरणों की गुणवत्ता की जानकारी दी। वत्स स्पोट्र्स ने सीएम योगी की तस्वीर वाली टीशर्ट दिखाई और निदेशक सूर्य वत्स ने दिव्यांग खिलाडिय़ों की स्पोट्र्स किट की ब्रांडिंग की जानकारी दी। ताइक्वांडो, कराटे सहित तमाम मार्शल आट्र्स उपकरण बनाने वाली कंपनी टापसन के निदेशक मनोज ने बताया कि उनके उपकरणों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'उम्दा' कहकर तारीफ की। इसी तरह वीनेक्स, एचआरएस, गुरु जीएम इंटरप्राइजेज आदि के उत्पाद भी सीएम ने देखे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.