स्वयं को कमजोर नहीं समझें बालिका
मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।
मेरठ, जेएनएन। मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मनमोह लिया।
दीप प्रज्वलन व स्वागत के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि डा. शक्ति साहनी ने कहा कि बालिकाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने प्राचीन काल से लेकर अब तक नारी के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला और विद्यालय की छात्राओं को शपथ भी दिलवाई।
विशिष्ट अतिथि नीता दुबलिश व डा. अनीता सिंह ने नारियों के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज में अपने आप को कमजोर नहीं समझें। सीमा रस्तोगी ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में विद्याíथयों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। प्राचार्य डा. अनुप्रिता शर्मा, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा व उपप्रधानाचार्य सोनू यादव ने अतिथियों का सम्मान किया।
किसी भी परिस्थिति में नहीं छोड़ें राम-नाम का स्मरण : परीक्षितगढ़ के शिव चौक मे चल रही चार दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन कथावाचक भंवर सिंह सरस्वती ने भगवान राम लक्ष्मण व माता सीता के अलग अलग रूपों का वर्णन किया। कहा कि मनुष्य को किसी भी परिस्थिति में राम नाम का स्मरण नहीं छोड़ना चाहिये।
कथावाचक भंवर सिंह सरस्वती ने कहा कि जो व्यक्ति अपने धन का कुछ भाग धर्म के कार्यों में लगाता है, उसे अधिक लाभ प्राप्त होता है। धमार्थ कार्यों में धन का लगाना ही धन का सदुपयोग है। तुलसी का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुग्रीव के गले में भगवान राम ने तुलसी की माला पहनाकर उनकी रक्षा की उसी प्रकार तुलसी की माला धारण करने वाले मानव की राम स्वयं रक्षा करते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने भगवान की आरती की व उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में दीपक कुमार, पवन त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, लीलू त्यागी, आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।