विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के मुआवजे के लिए कोर्ट में प्रस्तुत करने को तैयार हो रहे दावे
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड क
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 10:12 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 10:12 PM (IST)
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के मुआवजे के लिए कोर्ट में प्रस्तुत करने को तैयार हो रहे दावे
मेरठ, जेएनएन। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे लोगों के लिए मुआवजा निर्धारण से पहले जांच और अपंगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रक्रिया को पिछले दिनों चिकित्सकीय जांच के बाद पूर्ण कर लिया गया। अब मुआवजा प्राप्त करने के लिए दावे कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत सेवा समिति के महासचिव संजय गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का पैनल दावों को तैयार करने के लिए तैनात किया है। अग्निकांड के पीड़ितों के तमाम कागजात और दावे तैयार कराकर जांच की जाएगी और इसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे। हर दिन पांच से सात दावे तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें