Move to Jagran APP

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की गढ़ रोड स्थित शाखा में यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 07:41 PM (IST)
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

मेरठ, जेएनएन। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की गढ़ रोड स्थित शाखा गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के प्रांगण में महानवमी के पावन पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। नौ दिन से शक्तिपीठ पर चल रहे सामूहिक गायत्री साधना, अनुष्ठान, पूजा व पाठ का विधिवत रूप से पूर्णाहुति द्वारा समापन किया गया। पूजन के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई व यज्ञ से पूर्व अनेक संस्कार संपन्न कराए गए।

loksabha election banner

गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के मीडिया प्रभारी गौरव मित्तल ने बताया कि यह नौ दिन चलने वाला अनुष्ठान शक्ति का अवतरण हो। इसलिए इसका आयोजन किया जाता है। बताया कि भगवान श्रीराम ने भी नौ दिन की साधना कर शक्ति का आह्वान रावण रूपी बुराइयों के अंत के लिए किया था। इसका सीधा सा तात्पर्य अध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिकता से भी है। यह समय मौसम परिवर्तन का होता है और हमारे शरीर को अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमतावान बनने की आवश्कता होती है। इसीलिए उपवास व यज्ञ आदि पूजा पाठ द्वारा अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यज्ञ महिला मंडल टोली द्वारा करवाया गया। जिसमें मुख्य रूप से शांति आर्या, विभा सिघल, पुष्पा कश्यप, राजेश मोरल रहीं। यज्ञ में खजान सिंह, डा. गौरव मित्तल, सत्यानंद त्यागी, राहुल, कृतिका, प्रगति व रोहित आदि गायत्री साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

कंकरखेड़ा में रावण संग जलेगा पाकिस्तान का पुतला

मेरठ। कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर लगने वाले दशहरा मेले में इस बार रावण के पुतले संग पाकिस्तान के पुतले का भी दहन किया जाएगा। दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों और कुछ दिन पूर्व कंकरखेड़ा निवासी मेजर मयंक विश्नोई की शहादत को सलाम करने के लिए पाकिस्तान का पुतला फूंका जाएगा।

गुरुवार को कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में कंकरखेड़ा व्यापार संघ के तत्वावधान में मित्र मंडल समिति द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि इस बार 81 फीट ऊंचा रावण और 71-71 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इनके अलावा चौथा पुतला पाकिस्तान और कोरोना महामारी के नाम का होगा। मेले के लिए दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। पार्षद राजेश खन्ना ने कहा कि मेला स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिग कराई गई है। निशांक गर्ग, संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, जानी मित्तल, गौरव गोयल, चिराग गुप्ता, करन चावला, पंकज चौधरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.