विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल एप के जरिए भी खेला जा रहा था जुआ, मेरठ में कैसीनो रेड के आरोपितों से मिलीं जानकारियां

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 01:10 PM (IST)

Oak Tree Resort मेरठ के ओक ट्री रिसोर्ट से पहले भी शहर के कई होटलों में लगा चुके है कैसीनो ...और पढ़ें

Casino In Meerut मेरठ में ओक ट्री रिसोर्ट में कैसीनो की आड़ सट्टेबाजी की बात भी सामने आ रही है।
Casino In Meerut मेरठ में ओक ट्री रिसोर्ट में कैसीनो की आड़ सट्टेबाजी की बात भी सामने आ रही है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Oak Tree Resort Meerut मेरठ के ओक ट्री रिसोर्ट में कैसीनो में दाव लगा रहे आरोपितों के मोबाइलों से पुलिस को काफी जानकारी मिली है। दिल्ली और अन्य राज्यों में कैसीनो पर जुआ खिलाने वाले आरोपितों के बारे में भी जानकारी मिली है। कुछ ऐसे स्थानों के बारे में पता चला है, जहां पहले भी कैसीनो पर जुआ खिलवाया जा चुका है। आरोपितों के मोबाइल पर एप भी अपलोड है, जिन पर आनलाइन खेला जाता है। सीओ क्राइम ब्रिजेश सिंह ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल कुछ वीडियो और फोटो भी मिले है।

कई राज्‍यों तक फैला जाल

कुछ लोगों के नंबर भी मिले है, जिनकी पड़ताल की जा रही है। यानि इनका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। (Gambling In Meerut) मेरठ में ओक ट्री रिसोर्ट के अंदर गोवा की तर्ज पर कैसीनो को संचालन कर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। यह पहली बार नहीं हुआ है। उससे पहले भी यह पार्टी शहर के अन्य नामचीन होटलों में हो चुकी थी। उन होटलों का भी रिकार्ड जुटाया जा रहा है। लड़कियों ने बताया कि शराब परोसने के साथ-साथ रकम के अनुसार सुविधा दी जाती थी।

दस विदेशी लड़कियों का दिया था आर्डर

यह भी जानकारी मिली है कि (Oak Tree Resort Meerut) कैसीनो पर तीन दिनों तक दांव लगाने की प्लानिंग की गई थी। दूसरे दिन दिल्ली से दस विदेशी लड़कियों को लाने के लिए आर्डर भी दिया गया था। पहले ही दिन पुलिस की टीम ने छापा मारकर 34 लड़के और नौ लड़कियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। सोमवार को जेल से जमानत के लिए सभी कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद आरोप गंभीर बताते हुए जमानत निरस्त कर दी गई है।

यहां के हैं आरोपित

शनिवार की रात एसओजी की टीम ने वेद व्यासपुरी स्थित ओक ट्री रिसोर्ट (Oak Tree Resort Meerut) के अंदर से छापा मारकर गोवा की तर्ज पर चल रहा कैसीनों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 7.58 लाख की रकम और लग्जरी गाड़ियां एवं मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस ने सभी 34 युवकों और नौ लड़कियों को मौके से पकड़कर जेल भेज दिया था। सभी आरोपित हरियाणा कैथल, दिल्ली, देहरादून, शामली, बागपत और गुजरात के रहने वाले है।

ओक ट्री में रखी गई थी तीन दिन की पार्टी

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उससे पहले भी शहर के कई होटलों में कैसीनो संचालित कर सट्टा लगा रहे थे। ओक ट्री रिसोर्ट में भी तीन दिन की पार्टी रखी गई थी। यह पार्टी 15 से शुरू होकर 17 जुलाई को खत्म होनी थी। पुलिस ने 16 की रात को ही छापा मारकर आरोपितों को दबोच लिया। वरना 17 जुलाई को दिल्ली से दस अन्य विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जा रहा था।

70 लाख की रकम मिलने की चर्चा

कैसीनो (Oak Tree Resort Meerut) पर सटटा लगाने वाले हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तराखंड़ के रहने वाले बड़े लोग है। उनका रूतबा भी अपने जनपदों में है। कैसीनों के अंदर भी सभी आरोपित लाखों के दांव लगा रहे थे। उसके बाद भी कैसीनों के अंदर से साढ़े सात लाख की रकम बरामद होना बताया गया है। कचहरी में जमानत की सुनवाई पर आए आरोपितों में चर्चा है कि कैसीनों से करीब दस लाख की रकम बरामद की गई है, जबकि पुलिस ने मौके से साढ़े सात लाख की बरामदगी दिखाई है। वहीं एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि हमारी सूचना पर एएसपी विवेक यादव ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की थी। मौके से मिली रकम और सभी सामान को मुकदमे का हिस्सा बनाया है।

सीओ क्राइम बने मुकदमे के वादी

परतापुर पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने से भी हाथ खींच लिए थे। उसके बाद सीओ क्राइम ब्रिजेश कुमार की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हीं की तरफ से फर्द तैयार की गई है। सीओ की तरफ से दर्ज मुकदमे की विवेचना भी किसी राजपत्रित अधिकारी को दी जाएगी। परतापुर पुलिस के विवेचना करने पर आरोपित पक्ष सवाल उठा सकता है।

पुलिस के कांवड़ यात्रा में बिजी रहने की वजह से निश्चित की थी डेट

कैसीनो (Oak Tree Resort Meerut) चलाकर सटटा लगाने वालों ने कांवड़ यात्रा के दौरान डेट निश्चित की थी। उनका मानना था कि पुलिस कांवड़ यात्रा में डयूटी करेगी। इसी बीच होटल पर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा। आरोपितों का कहना है कि सटटा खेलने के लिए ऐसा ही त्यौहार चुनते है, जिसकी वजह से पुलिस का ध्यान इस तरफ नहीं रहे। हालांकि संबंधित थाने को सटटे की सूचना हमेशा रहती है।

बिग बाइट में भी पकड़ा गया था कैसीनो

बिग बाइट में भी करीब चार साल पहले पुलिस ने बिग बाइट होटल से भी कैसीनो पर सट्टा खेलते हुए शहर के नामचिन लोगों को पकड़ा था। उसके बाद से यहां के लोगों से कैसीनो पर जनपद से बाहर सटटा खेलना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि बाहर के लोग सटटा खेलने के लिए मेरठ के होटलों में आने लगे है।

ये बोले एसएसपी

गोवा की तर्ज पर चल रहे सटटे के आरोपितों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। ताकि दोबारा से मेरठ में आकर इस धंधे को नहीं करें। पुलिस पड़ताल कर रही है कि इससे पहले किस किस होटल में आरोपित कैसीनो संचालित कर सट्टा लगा चुके है।

- रोहित सजवाण, एसएसपी, मेरठ