विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Farmers: यूपी के किसानों को फ्री में ये सामान देगी सरकार, 25 सितंबर से पहले करा लें बुकिंग

Published: Sat, 13 Sep 2025 03:29 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को मुफ्त मिनीकिट देगी। कृषि विभाग द्वारा रबी मौसम में राई और ...और पढ़ें

जिले के 3400 किसानों को निश्शुल्क मिलेगी राई व सरसों की मिनी किट
जिले के 3400 किसानों को निश्शुल्क मिलेगी राई व सरसों की मिनी किट

HighLights

  1. तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त मिनीकिट |
  2. 1 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑनलाइन बुकिंग |
  3. जिले में 3400 राई-सरसों की मिनी किट वितरण |

जागरण संवाददाता, मेरठ। तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार, किसानों को निश्शुल्क मिनीकिट का वितरण करने जा रही है। कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निश्शुल्क तिलहन बीज मिनी किट वितरण प्रदर्शन व प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को रबी मौसम में तिलहन फसल राई व सरसों के दो-दो किलो के बीज मिनीकिट निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत किसान को आनलाइन बुकिंग करानी होगी। मिनी किट की बुकिंग एक सितंबर से शुरू हो गई है, जो 25 सितंबर तक चलेगी।

इसके लिए Agridarshan.up.gov.in पाेर्टल पर आनलाइन बुकिंग करनी होगी। आनलाइन लाटरी प्रणाली के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किसानों का चयन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में राई व सरसों की 3400 मिनी किट का वितरण किया जाना है।

योजना के नियम अनुसार एक किसान को केवल एक मिनी किट वितरित की जाएगी। मिनी किट के लिए चयनित किसान को विकास खंड स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि निवेश भंडार से पोस मशीन के माध्यम से मिनी किट प्राप्त होगी। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में किसान आनलाइन बुकिंग कर इस योजना का लाभ लें।