Move to Jagran APP

सहारनपुर के गुप्ता बंधु ले आए थे साउथ अफ्रीका में सियासी भूचाल,तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब को गंवाना पड़ा था पद

gupta brothers arrested सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं के कारण ही साउथ अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को पद से देना पड़ा था इस्‍तीफा। वहीं साउथ अफ्रीका की रिजर्व बैंक ने सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं के 9.75 करोड़ जब्त किए थे। ये चर्चाओं में रहे थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 07 Jun 2022 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2022 01:54 PM (IST)
सहारनपुर के गुप्ता बंधु ले आए थे साउथ अफ्रीका में सियासी भूचाल,तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब को गंवाना पड़ा था पद
gupta brothers arrested 25 साल पहले सहारनपुर के गुप्‍ता बंधु बिजनेस करने दक्षिण अफ्रीका गए थे।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। साउथ अफ्रीका की रिजर्व बैंक ने सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं के 9.75 करोड़ जब्त किए थे। दरअसल गुप्ता बंधुओं ने सहारनपुर से निकल कर साउथ अफ्रीका की सत्ता को हिला दिया था। हालात यह थे कि गुप्ता बंधुओं के कारण ही साउथ अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को पद से भी हाथ धोना पड़ा था। अब अरबों रुपये के घोटाले में दो भाइयों अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता को अबू धाबी में गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

25 साल बिजनेस करने गए थे

इससे पूर्व गुप्ता बंधुओं ने पहले तो पिता के कारोबार में हाथ बंटाया, लेकिन उसके बाद करीब 25 साल पहले बिजनेस करने के इरादे से साउथ अफ्रीका चले गए। वहां पर सहारा कंप्यूटर की कंपनी खोली। उसके बाद उनका कारोबार वहां ऐसा फैला कि वो वहां के बड़े धनी कारोबारी परिवारों में शुमार होने लगे।

कभी मसाले बेचते थे

दरअसल उद्योगपति बंधु अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान था। गुप्ता ब्रदर्स करीब 25 साल पहले सहारनपुर से कारोबार के लिए दक्षिण अफ्रीका गए। वहां जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए।

ऐसे लगे थे भ्रष्‍टाचार के आरोप

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। बाद में गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार अब उनके खिलाफ कई मामलों की जांच करा रही है। इसी के चलते हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन पर पाबंदी लगाई है। सूत्रों के अनुसार अब सोमवार को ब्रिटेन ने भी इन पर पाबंदी लगा दी है। यह कदम नई वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक पाबंदी व्यवस्था के अंतर्गत ब्रिटेन ने उठाया है। दक्षिण अफ्रीका सरकार गुप्ता बंधुओं के अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के खातों से पैसा जब्त करने की कोशिश में है, ब्रिटेन में लगी पाबंदी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : Gupta Brothers Arrested: ब्रिटेन भी बैन लगा चुका है सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर, कभी बेचते थे मसाले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.