Move to Jagran APP

बिजनौर: पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह भाजपा में शामिल, स्‍वतंत्र देव सिंह ने पहनाया पार्टी का पटका

अफजलगढ़ विधानसभा के चार बार पूर्व विधायक धामपुर निवासी डा. इंद्रदेव सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:22 PM (IST)
बिजनौर: पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह भाजपा में शामिल, स्‍वतंत्र देव सिंह ने पहनाया पार्टी का पटका
पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह भाजपा में शामिल।

बिजनौर, जेएनएन। अफजलगढ़ विधानसभा के चार बार पूर्व विधायक धामपुर निवासी डा. इंद्रदेव सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। धामपुर में आरएसएम तिराहा निवासी पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। वह अफजलगढ़ विधानसभा से चार बार के विधायक रहे हैं। अंतिम बार वह 2002 से 2007 तक विधायक रहे। पहले डा. इंद्रदेव सिंह भाजपा में ही थे। अब फिर से वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने उन्हें भाजपा का फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। डा. इंद्रदेव सिंह फोन पर दैनिक जागरण से कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग का समान रूप से विकास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अलग पहचान दिलाई है। वह जनता की सेवा के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में उन्हें बधाई देने वालों में डा. दिनेश कुमार, खेल सिंह राजपूत, विकास जैन, केके शर्मा, ऋषि पाल सिंह, प्रदुमन कुमार, राजेश चौहान, पवन भारद्वाज, उदयवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, नरेश चौहान आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.