विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: लोकसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी की घर वापसी, भाजपा में वापस आए, चार बार रह चुके हैं विधायक

Published: Tue, 16 Apr 2024 11:46 PM (IST)

पिछले विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में दलबदल का खेल शुरू हो गया था। तत्कालीन आयुष ...और पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी फिर से भाजपा में वापस आ गए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी फिर से भाजपा में वापस आ गए।

HighLights

  1. 2022 में सपा में गए फिर कुछ समय बाद ही छोड़ दी
  2. योगी सरकार में रह चुके हैं आयुष विभाग के कैबिनेट मंत्री

जागरण संवाददाता, मेरठ। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी फिर से भाजपा में वापस आ गए। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ नगर निगम वार्ड 53 की पार्षद शांता पुंडीर, पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर व सहारनपुर के पूर्व जिला मंत्री भाजपा ओमपाल सिंह भी शामिल हुए।

सपा में हुए थे शामिल, मिली थी हार

धर्म सिंह लंबे समय तक भाजपा में रहे लेकिन 13 जनवरी 2022 को भाजपा को छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए थे। वह नकुड़ विधानसभा का चुनाव भी लड़े लेकिन हार गए। सपा से बात नहीं बनी और 30 नवंबर 2022 को ही सपा छोड़ दी। इसके बाद भाजपा में शामिल होने का प्रयास चलता रहा लेकिन बात नहीं बन सकी। काफी लोग उनका विरोध भी कर रहे थे। कुछ समय बाद वापसी की संभावना बनी और खतौली के विधानसभा उपचुनाव में उनके पार्टी में वापसी की तय हो गई थी लेकिन विरोध के चलते उन्हें आधे रास्ते ही वापस लौटना पड़ा था।

Read Also: 'भाई न बहन, अब जीजा भी अमेठी से लड़ने को तैयार है, तो जमीन बचाओ आंदोलन करना पड़ेगा' स्मृति ईरानी ने कसा रॉबर्ट वाड्रा पर तंज

भूपेंद्र सिंह से भेंट के बाद वापसी का रास्ता खुला

हालांकि अब जब भाजपा सैनी वोटों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी प्रचार के लिए बुलाती रही है तो फिर धर्म सिंह का भी रास्ता साफ हो गया। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से भेंट हुई उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने उनकी वापसी आसान बनाई।

Read Also: Ram Navami 2024: रामलला के जन्मोत्सव पर धनिया की पंजीरी का प्रसाद, आखिर क्या है इसके पीछे की मान्यता, पढ़िए यहां

धर्म सिंह चार बार सहारनपुर की सरसावा और नकुड़ से विधायक रहे हैं। वह याेगी कैबिनेट में आयुष विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। विभाग में गड़बड़ी के मामले में उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।