Move to Jagran APP

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 14वीं बरसी पर एक हजार जरूरतमंदों को कराया भोजन Meerut News

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 14वीं बरसी पर शुक्रवार को ‘विक्टोरिया पार्क अग्निकांड संघर्ष समिति’ की ओर से एक हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 03:13 PM (IST)
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 14वीं बरसी पर एक हजार जरूरतमंदों को कराया भोजन Meerut News
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 14वीं बरसी पर एक हजार जरूरतमंदों को कराया भोजन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 14वीं बरसी पर शुक्रवार को ‘विक्टोरिया पार्क अग्निकांड संघर्ष समिति’ की ओर से एक हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। उन्होंने खाने के एक हजार पैकेट सदर बाजार थाना प्रभारी की मदद से क्षेत्र में वितरित किए। वहीं, अग्निकांड में अपनों को खोने वाले स्वजनों ने शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां चार-पांच लोग ही गए। यज्ञ-हवन पीड़ित परिवारों ने अपने-अपने घर पर किया।

loksabha election banner

घर पर ही रहकर किया हवन

संघर्ष समिति के सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से अग्निकांड में मारे गए लोगों की याद में इस बार उनके परिवार के लोगों ने घर में ही रहकर हवन किया, इसलिए हर साल विक्टोरिया पार्क में होने वाले यज्ञ और भंडारे के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। संकट की घड़ी में एक हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को सदर बाजार थाना प्रभारी को सामान उपलब्ध करा दिया था। उनके यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के लिए खाना बनता है, उसमें ही उनके एक हजार पैकेट बढ़ गए थे।

10 अप्रैल 2006 का वो मंजर

थाना प्रभारी ने बताया कि लंदन स्पोर्ट्स के अपूर्व गुप्ता ने भी इसमें सहयोग किया। कुछ पैकेट वे खुद ले गए थे, जबकि कुछ पैकेट पुलिस वालों ने वितरित किए। दरअसल, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क में 10 अप्रैल 2006 को मेले का आयोजन किया गया था। उसी दौरान भीषण आग लग गई थी, जिसमें 65 लोगों की मौत हो गई थी। 81 लोग गंभीर रूप से और 85 लोग समान्य रूप से घायल हो गए थे। अग्निकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.