Move to Jagran APP

Flood Situation in West UP: पश्चिमी UP में उफान पर यमुना नदी, बाढ़ से सहारनपुर, बागपत तथा शामली प्रभावित

Flood Situation in West UP as River Yamuna Water Level Increasing हरियाणा के यमुना नगर का यूपी पुल पार करते ही सड़क पानी में डूब गई जिससे यूपी हरियाणा का संपर्क कट गया है। गांव सोंधेबास गाजदीनपुर की आबादी तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:42 AM (IST)
Flood Situation in West UP: पश्चिमी UP में उफान पर यमुना नदी, बाढ़ से सहारनपुर, बागपत तथा शामली प्रभावित
Flood Situation in West UP as River Yamuna Water Level Increasing:

मेरठ, जेएनएन। उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों लगातार वर्षा से नदियों के उफान का बड़ा असर उत्तर प्रदेश पर पड़ा है। यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़े गए लाखों कयूसेक पानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

loksabha election banner

सहारनपुर, बागपत तथा शामली में किसानों के साथ आमजन को भी काफी परेशान कर दिया है। सहारनपुर में रेलवे ट्रैक के धंसने से ट्रेन का आवागमन प्रभावित हो गया है। लाखों हेकटेयर गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है।

सहारनपुर के सरसावा में यमुना नदी पूरे उफान पर है। नदी काजल अब जंगलों की ओर बहने से समीपवर्ती लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। यहां पर पुलिस तथा जिला प्रशासन लोगों को नदी की ओर जाने से रोका है। यमुना का जलस्तर बढऩे से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। पानी आने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। हरियाणा के यमुना नगर का यूपी पुल पार करते ही सड़क पानी में डूब गई जिससे यूपी हरियाणा का संपर्क कट गया है। गांव सोंधेबास गाजदीनपुर की आबादी तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सरसावा में रेलवे ट्रैक के पास कटाव से रोका गया रेल संचालन

सहारनपुर के सरसावा में यमुना नदी का पानी बाहर निकल जंगलों से गुजरता रेलवे ट्रैक तक आ पहुंचा। यहां पर पानी के तेज प्रवाह से हैदरपुर रेलवे फाटक के पास कटाव से अप और डाउन रेलवे ट्रैक की जमीन धंसने से ट्रेन का संचालन रोका गया है। अमृतसर से आने वाली ट्रेन को रोका गया है। ट्रैक के मरम्मत का काम जारी है।

शामली में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

शामली के कैराना में लाखों क्यूसेक पानी कैराना यमुना ब्रिज तक पहुंचने से मंदिर परिसर के चारों ओर पानी भरा गया है। खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी है। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर 232.05 सेंटीमीटर पर दर्ज किया गया है। खतरे का निशान 231.500 सेंटीमीटर पर दर्ज किया गया है।

यहां के साना क्षेत्र में ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा गन्ना की फसल खराब हो गई है। अब ग्रामीण बची हुई फसल को बचाने में जुटे हैं। यमुना नदी के जलस्तर बढऩे के साथ लोगों की मुसीबतें भी बढऩी शुरू हुई।

बागपत में भी यमुना का कहर

बागपत के बड़ौत में यमुना नदी में जल का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी उफान पर है। फसलों के भी जलमग्न होने की संभावना है। यहां पर बाढ़ की स्थिति देकते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नदी किनारे ही तैनात हो रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.