Move to Jagran APP

Fitness Mantra In Meerut: सुबह जल्‍दी उठकर एक घंटे योग से मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलता है बल

Fitness Mantra विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपको गहरी नींद आती है। सुबह उठने पर मन में उत्साह का भाव रहता है। पूरे दिन जो आप काम करते हैं उसमें उत्साह रहता है। मन में सकारात्मक भाव रहता है। सुबह की सैर के अपने अलग लाभ हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:20 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 07:20 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: सुबह जल्‍दी उठकर एक घंटे योग से मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलता है बल
सुबह 6:30 बजे उठ जाते हैं अंकुर जग्गी और एक घंटे योग आदि करते हैं।

मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra स्वस्थ रहना केवल शारीरिक रूप से ही जरूरी नहीं है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रहने से ही हम अपने आप को बाहरी और आंतरिक बीमारियों से बचा सकते हैं। कोविड के आने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर और अधिक जागरूक हुए। स्वच्छता से लेकर खानपान हर चीज में ध्यान रख रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपको गहरी नींद आती है। सुबह उठने पर मन में उत्साह का भाव रहता है। पूरे दिन जो आप काम करते हैं उसमें उत्साह रहता है। मन में सकारात्मक भाव रहता है। साथ ही सभी शारीरिक क्रियाएं अगर सामान्य हैं तो और समझना चाहिए कि हम स्‍वस्‍थ हैं। कोविड के आने के बाद लोगों ने अपनी दिनचर्या में शारीरिक क्रियाओं को बढ़ाया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन से जुड़े अंकुर जग्गी को योग करने से कितना लाभ हुआ है। उन्‍होंने यहां साझा किया है।

loksabha election banner

हर रोज एक घंटा योग

सुबह 6:30 बजे उठ जाते हैं अंकुर जग्गी। फिर 7:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक वह योग अभ्यास नियमित रूप से करते हैं। कोविड महामारी आने के बाद जब यह पता चला कि सांस की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है। तो उन्होंने अनुलोम विलोम और सांसो से संबंधित अभ्यास अधिक करना शुरू किया। सुबह एक घंटा योग करने के बाद वह शाम को सर्किट हाउस में करीब साढ़े चार किलोमीटर पैदल भी चलते हैं। 40 मिनट में वह इस दूरी को पूरा कर लेते हैं। सुबह और शाम के अभ्यास से उन्हें काफी लाभ हुआ।

ढाई महीने रहे बिस्‍तर पर

अंकुर बताते हैं कि करीब ढ़ाई महीने वह बिस्‍तर पर रहे। कमर के दर्द के वजह से उठ बैठ भी नहीं पा रहे थे। हर रोज दो दर्द निवारक दवाएं लेनी पड़ती थी, लेकिन नियमित योगाभ्यास से दर्द निवारक दवाएं छूट गईं। कमर का दर्द भी खत्म हो गया। सुबह उठने खुली हवा में सांस लेने से और सुबह-सुबह पसीना बहा लेने से स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचा है। अंकुर के मुताबिक योग और अभ्यास करने से दिनभर शरीर में सुस्ती नहीं रहती है। वजन भी नियंत्रित हुआ है। साथ ही अभ्यास के साथ-साथ घर का खाना खाने से कई तरह की बीमारियों से भी बचाव हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.