Fitness Mantra In Meerut: फिटनेस के लिए नियमित योग अभ्यास और सूर्यनमस्कार का कोई विकल्प नहीं
Fitness Mantra ऐसे में अगर हम नियमित योग अभ्यास करते हैं तो काफी हद तक खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। कोविड के समय में लोगों ने इसका महत्व समझ लिया है। डीएन डिग्री कालेज के प्राचार्य डा.बीएस यादव ने दिनचर्या को साझा किया है।
मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra आजकल लोगों की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि वह सेहत पर भारी पड़ने लगी है। अनियमित दिनचर्या से वे बीमारियों की गिरफ्त में आ रहें हैं। ऐसे में अगर हम नियमित योग, अभ्यास करते हैं तो काफी हद तक खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। कोविड के समय में लोगों ने इसका महत्व समझ लिया है। वे नियमित शारीरिक व्यायाम भी कर रहें हैं। डीएन डिग्री कालेज के प्राचार्य डा.बीएस यादव ने अपनी दिनचर्या को साझा किया है।
सुबह व्यायाम और सूर्यनमस्कार
सुबह 6 बजे डा. बीएस यादव बिस्तर छोड़ देते हैं। उसके बाद कुछ शारीरिक व्यायाम और योग का अभ्यास करते हैं। योग में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्यनमस्कार करते हैं। वह बताते हैं कि सूर्य नमस्कार शारीरिक व्यायाम तो है ही। इससे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। शरीर के सभी अंगों में क्रियाशीलता भी आती है। सूर्य नमस्कार में 12 तरह की क्रियाएं होती हैं।
शाम को चार किलोमीटर की वाकिंग
डा. यादव शाम को भामाशाह पार्क वाकिंग करते हैं। करीब तीन से चार किलोमीटर तेज कदम से चलते हैं। सुबह और शाम की नियमित अभ्यास से उन्हें काफी लाभ पहुंचा है। वह बताते हैं कि कालेज में काफी समय तक बैठना होता है। इसमें दिन में योग और अभ्यास करने से काफी फायदा मिला है। अभ्यास करने से दिन भर ताजगी बनी रहती है। दिमाग भी फ्रेश रहता है।