Move to Jagran APP

Fitness Mantra In Meerut: मन को शांत करने के लिए कीजिए सुदर्शन क्रिया, सूर्य नमस्‍कार के भी लाभ

Fitness Mantra सीए उमाकांत अग्रवाल सुबह 6 बजे के करीब बिस्तर छोड़ देते हैं। उसके बाद अपने घर पर ही ट्रेडमिल साइक्लिंग और सूर्य नमस्कार करते हैं। इसके साथ ही वह सुदर्शन क्रिया भी नियमित करते हैं। वे प्रतिदिन व्‍ययाम को प्राथमिकता देते हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 06:50 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: मन को शांत करने के लिए कीजिए सुदर्शन क्रिया, सूर्य नमस्‍कार के भी लाभ
सीए उमाकांत अग्रवाल लॉकडाउन से ही अपनी दिनचर्या में योग को भी शामिल किया है।

मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra कोविड और उसके बाद आए लॉकडाउन ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित किया। जो लोग पहले कोई शारीरिक क्रिया नहीं करते थे, वे अब दिन की शुरुआत योग, अभ्यास से कर रहे हैं। जिससे वह खुद को तन और मन दोनों से मजबूत कर रहें हैं। सीए उमाकांत अग्रवाल लॉकडाउन से ही अपनी दिनचर्या में योग को भी शामिल किया है। वह रोज सूर्य नमस्कार और सुदर्शन क्रिया करते हैं जबसे उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या में शामिल किया है वह खुद को पूरी तरह से फिट रख पा रहे हैं।

loksabha election banner

सुबह 6 बजे छोड़ देते हैं बिस्तर

सीए उमाकांत अग्रवाल सुबह 6 बजे से 6:30 बजे के बीच बिस्तर छोड़ देते हैं। उसके बाद अपने घर पर ही ट्रेडमिल, साइक्लिंग और सूर्य नमस्कार करते हैं। इसके साथ ही वह सुदर्शन क्रिया भी नियमित करते हैं। सूर्य नमस्कार नियमित करने से सीए उमाकांत को काफी स्वास्थ्य को लाभ हुआ है। वह बताते हैं कि सूर्य नमस्कार सबसे उपयोगी है। इसमें12 तरह के योगासन शामिल है। शरीर में खून का संचार करने में यह उपयोगी है। सूर्य नमस्कार के माध्यम से तनाव भी दूर होता है। वह बताते हैं कि सूर्य नमस्कार से पाचनतंत्र भी ठीक रहता है, पेट भी कम होता है। शरीर को लचीलापन बनाने में भी यह काफी लाभकारी है। उमाकांत सुदर्शन क्रिया भी करते हैं। इससे तनाव दूर होता है और शरीर का थकान भी पूरी तरह से दूर हो जाता है। मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह क्रिया काफी उपयोगी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.