Move to Jagran APP

Fitness Mantra In Meerut: कोविड ने बदला तरीका, पहले बाहर जाते थे अब ट्रेड मिल पर बहा रहे पसीना

वर्ष 2020 को अगर कोविड की वजह से याद किया जाएगा तो उसके साथ ही इस साल को सेहत के प्रति जागरूक होने के लिए भी याद रखा जाएगा। शहर में हर कोई अपने तरीके से सुबह उठने के बाद योग और अभ्‍यास जरूर कर रहा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:27 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 06:27 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: कोविड ने बदला तरीका, पहले बाहर जाते थे अब ट्रेड मिल पर बहा रहे पसीना
Fitness Mantra मनोचिकित्‍सक डा. सम्‍यक जैन सुबह ट्रेड मिल आधे घंटे की रनिंग करते हैं।

मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं बचा है, जिस पर कोविड-19 का असर नहीं पड़ा है। कोरोना वायरस के चलते लोगों ने अपनी आतंरिक और शारीरिक सेहत दोनों पर ध्‍यान देना शुरू किया है। वर्ष 2020 को अगर कोविड की वजह से याद किया जाएगा तो उसके साथ ही इस साल को सेहत के प्रति जागरूक होने के लिए भी याद रखा जाएगा। शहर में हर कोई अपने तरीके से सुबह उठने के बाद योग और अभ्‍यास जरूर कर रहा है। पहले जो सामान्‍य तरीके से अभ्‍यास करते थे। उसमें योग को भी शामिल किया है। कोविड से पहले कुछ लोग पार्क में दौड़ने जाते थे, वह इस समय ट्रेड मिल पर भी पसीने निकाल रहे हैं।

loksabha election banner

आधा घंटा दौड़ते हैं डा. सम्‍यक जैन

मनोचिकित्‍सक डा. सम्‍यक जैन को लीजिए। सुबह सात बजे बिस्‍तर छोड़ देते हैं। जब कोविड इतना नहीं था, तो बाहर दौड़ने जाते थे। जब से कोविड आया, उन्‍होंने दौड़ने का तरीका बदल लिया है। अब हर रोज घर में ही ट्रेड मिल आधे घंटे की रनिंग करते हैं। ठंड के मौसम में घर के अंदर इस तरह की रनिंग भी काफी उपयोगी हो रही है। इससे उनके शरीर में चुस्‍ती बनी रहती है।

योग के संग ओम का जाप भी

वह रनिंग के बाद आधे घंटे तक योग भी करते हैं। योग में सूर्य नमस्‍कार, व्रजासन और दस मिनट तक प्राणायाम भी करते हैं। साथ ही पांच मिनट तक ध्‍यान लगाकर ओम का भी जाप करता हूं। इससे मन को बहुत शांति मिलती है। सुबह की एक तरह से इतनी सकारात्‍मक ऊर्जा मिल जाती है, जिसके सहारे दिन भर उत्‍साह के साथ कार्य हो पाता है। डा. सम्‍यक जैन बताते हैं कि हर दिन योग और अभ्‍यास में एक घंटा खुद को जरूर देना चाहिए।

ओम के जाप के फायदे

डा. सम्‍यक जैन के मुताबिक ओम का जाप स्‍वास्‍थ्य के लिहाज से बहुत उपयोगी है। इसके उच्‍चारण से गले में कंपन और तरंगे निकलती हैं। जिसका असर थायराइड और आंतरिक अंग पर भी होता है। इससे शरीर को थकान से मुक्‍त भी करने में मदद मिलती है। फेफड़े को इसके उच्‍चारण से मजबूत भी बनाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.