Move to Jagran APP

पहला रेंडमाइजेशन : विधानसभाओं के लिए ईवीएम का आवंटन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:50 AM (IST)
पहला रेंडमाइजेशन : विधानसभाओं के लिए ईवीएम का आवंटन
पहला रेंडमाइजेशन : विधानसभाओं के लिए ईवीएम का आवंटन

मेरठ,जेएनएन। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के सामने जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी के. बालाजी द्वारा एनआइसी में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का आवंटन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम का यह प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया है। इसके तहत कंप्यूटर साफ्टवेयर की मदद से जनपद में उपलब्ध ईवीएम को सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित किया गया। जनपद में कुल 2947 बूथ हैं। जिनके लिए 20 फीसद रिजर्व मशीनों का आवंटन भी प्रत्येक विधानसभा के लिए किया गया। मतदान से ठीक पहले चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम का दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन कराया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक बूथ के लिए ईवीएम आवंटित होगी। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे। यह होता है रेंडमाइजेशन

loksabha election banner

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम आवंटन की प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों और आपत्तियों की आशंका को खत्म किया जाता है। कंप्यूटर एप के माध्यम से जनपद में उपलब्ध सभी ईवीएम के नंबरों की सूची को दर्ज किया जाता है। कंप्यूटर अपने आप इन मशीनों को सात विधानसभाओं के बीच वितरित कर देता है। जिसके बाद कोई दल यह आरोप नहीं लगा सकेगा कि जानबूझकर कोई मशीन किसी विशेष विधानसभा अथवा बूथ में भेजी गई है। दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होगा। जिसके तहत विधानसभा के लिए आवंटित ईवीएम के नंबरों की सूची और विधानसभा के बूथों की सूची को दर्ज करके कंप्यूटर की मदद से मशीनों के लिए बूथ और बूथों के लिए मशीनों का आवंटन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.