पहले नाबालिक का धर्म बदला, फिर कराया जा रहा था विवाह
मेरठ। अपहरण कर पचास हजार रुपये में बेची गई विशेष समुदाय की किशोरी को उसके परिजनों
मेरठ। अपहरण कर पचास हजार रुपये में बेची गई विशेष समुदाय की किशोरी को उसके परिजनों ने गुरुवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सिसाना गांव के पास से बरामद कर लिया और महिला समेत चार आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी ने बताया कि वह नाबालिग है। उसका पानीपत के समालखा में स्थित एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर विवाह कराया गया था। आरोपित अब दोबारा उसे शामली के थानाभवन क्षेत्र में किसी को 60 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। आरोपित उसका सिसाना गांव के स्कूल से शैक्षिक प्रमाण पत्र लेने आए थे। उनका इरादा उसे दिल्ली में किसी अज्ञात स्थान पर रखने का था, ताकि परिजन और पुलिस वहां तक न पहुंच पाएं।
बागपत में पीड़ित किशोरी ने पुलिस के सामने बताया कि उसकी मां एक कंपनी में नौकरी करती है। दो महिलाओं का उनके घर पर आना-जाना था, जो उसकी मां के साथ काम करती हैं। 29 मार्च को दोनो महिलाएं उसे एक शोकसभा में चलने के लिए कहने लगीं। वह अपनी ताई के कहने पर उनके साथ चली गई थी। आरोपित महिलाएं उसें हरियाणा में ले गईं और वहां पर उसकी शादी की बात करने लगीं। मना करने के बाद भी एक अप्रैल को पानीपत के समालखा के मंदिर में ले गई थीं। आरोपितों ने धर्म बदलवाकर उसका जबरन विवाह करा दिया। उसकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी गई थी। तभी से उसे एक मकान में रखा जा रहा था। एक दिन उसने पड़ोसियों के मोबाइल से अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को आरोपित सिसाना गांव के एक स्कूल से उसका आठवीं का शैक्षिक प्रमाण पत्र लेने जा रहे थे। जानकारी मिलने पर परिजनों ने सिसाना गांव से आगे पीछा कर स्विफ्ट कार को पकड़ लिया। उसमें सवार किशोरी को बरामद कर महिला समेत चार आरोपित को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए आरोपितों ने बताया कि उन्होंने लड़की की मर्जी के अनुसार ही शादी कराई है। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। किशोरी की मां ने गुरुवार को भी एसपी से शिकायत की थी कि उसकी बेटी को पचास हजार रुपये में बेचा गया है। पुलिस जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस आरोपितों से मिली हुई है। सीओ दिलीप ¨सह का कहना है कि किशोरी के गायब होने का चांदीनगर थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। किशोरी को उसके परिजनों ने ही पुलिस के सुपुर्द किया है। उसके अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
::::
क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य : 9999