हस्तिनापुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग से अफरातफरी, तीन घायल Meerut News
हस्तिनापुर के रठौरा कलां गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की वारदात में एक पक्ष के तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। बाद में आरोपित फरार हो गए।
मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर के रठौरा कलां गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की वारदात में एक पक्ष के तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित पक्ष फरार हो गया।
मामला क्षेत्र के रठौरा कलां गांव का है। कुछ दिन पहले मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। तब आपस में बैठकर समझौते का प्रयास किया गया। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही दूसरे पक्ष द्वारा लोगों को एकत्र किया जा रहा था। इसकी सूचना उन्होंने थाने पर भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया था। दोपहर बाद लगभग चार बजे एक पक्ष द्वारा अचानक फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के तीन युवक छर्रे लगने से घायल हो गए।
बाद में दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले फायङ्क्षरग करने वाले पक्ष की ओर से एक युवक को दबोच दिया, जबकि अन्य फरार हो गए। थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, बुधवार को एक पक्ष ने पूर्व प्रधान पक्ष के घर पर जाकर मारपीट तथा फायरिंग की। एक युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।