सहारनपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
सहारनपुर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार की शाम भयंकर आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री में मजदूरों ने भागकर बचाई जान। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण मची भगदड़।
सहारनपुर, जेएनएन। दिल्ली रोड स्थित एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में रविवार शाम भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह है मामला
रामपुर मनिहारन थाना अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित छिदफना गांव में अक्षय जैन की सन कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लास्टिक की कैरेट बनाने की फैक्ट्री है। चीफ फायर आफिसर तेजवीर ङ्क्षसह ने बताया कि उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। पहले एक गाड़ी आग बुझाने के लिए भेजी गई थी, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद दो और गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। आग के विकराल रूप को देखते हुए दमकल विभाग ने आसपास स्थित छोटी दुकानों को भी खाली करा दिया था। आग पर करीब चार घंटे में काबू पाया गया। उधर, फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह से फैक्ट्री से भाग कर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री मालिक अक्षय जैन ने बताया कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। इसका सही पता सोमवार तक चलेगा।
तेजी से फैली आग
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय बिजली के स्ट्रांग रूम में आग लगी तो अचानक आग तेजी से प्लास्टिक की कैरेट में फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी और फैक्ट्री में लगे सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिससे वहां भगदड़ मच गई थी।