यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शर्मनाक: पिता कर रहा बेटियों से छेड़छाड़, पीड़िता ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, बुलंदशहर पुलिस ने शुरू की जांच
बुलंदशहर निवासी एक युवती ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया। उसने अपने पिता पर आरोप लगाया कि वह उसके व अन्य ...और पढ़ें

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। स्याना क्षेत्र की एक युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर पिता पर बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
यह है मामला
स्याना क्षेत्र की एक युवती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री किए ट्वीट अपने पिता आरोप लगाया कि पिता उसके व अन्य बहनों के साथ छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं पिता पर शराब पीकर अभद्रता की जाती है। विरोध करने पर मारपीट की है। बहनों के विरोध करने पर आरोपित पिता उनको तमंचा दिखाकर उनको बेचने, दुष्कर्म करने और जान से मार देने की धमकी दी है। मुख्यमंत्री को ट्वीट होने के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीडि़त युवती को बुलाकर उसकी व्यथा सुनी और मामले में स्याना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपित पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
युवती से अभद्रता, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। नगर कोतवाली में एक युवती ने गाजियाबाद के एक युवक पर साथियों के साथ गाड़ी खींचने का विरोध करने पर गोली मारने की धमकी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऊपरकोट क्षेत्र निवासी पीडि़ता युवती ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात शिकारपुर में एक हकीम के यहां मोदीनगर के युवक से हुई थी। उस युवक से उसका मोबाइल नंबर ले गाजियाबाद जिले का अमित त्यागी उससे बातचीत करने लगा। आरोपी अमित द्वारा उस पर गलत दबाव बनाए गए। इसके चलते उसने पुलिस में शिकायत कर दी। आरोप है कि इससे चिढ़कर 17 अप्रैल 2022 को आरोपी अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बाजार में रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। ऊपरकोट वाले रास्ते पर आरोपी अमित ने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर मचाने पर लोगों को रूकता देखकर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। नगर पुलिस ने आरोपी अमित और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
