Move to Jagran APP

Fashion Trend In Meerut: बदलते मौसम में डबल शेड्स में पसंद आ रहा है नेल आर्ट, जानिए इसकी खासियत

नाखूनों को बिल्कुल नया रुप देने के लिए बीच की अंगुली में को छोड़कर बाकी सभी अंगुलियों में पेस्टल कलर का नेल पेंट लगाने के बाद अनामिका अंगुली के नाखून को अलग-अलग फैंसी लुक दिया जा रहा है। जिससे हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 12:30 PM (IST)
Fashion Trend In Meerut: बदलते मौसम में डबल शेड्स में पसंद आ रहा है नेल आर्ट, जानिए इसकी खासियत
अलग लुक के लिए कुछ स्टाइल ऐसे है, जो कभी भी आउट आफ फैशन नहीं होते हैं।

मेरठ, जेएनएन। फैशन जगत में कुछ स्टाइल ऐसे है, जो कभी भी आउट आफ फैशन नहीं होते हैं। इसमें नेल आर्ट में पोलका और डाट प्रिंट कुछ ऐसे ही डिजाइन है। कभी कपड़ों पर छाने वाला पोलका और डाट प्रिंट अब नेल आर्ट में छाया हुआ है। मौसम बदलने के साथ ही नेल आर्ट का फैशन भी बदल गया है। इस बार चंद्रमा के आकार के हाफ पोलका स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डाट प्रिंट का भी काफी क्रेज है। इस बार इन्हें लाइट शेड में अधिक पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

नेल आर्ट में मैजिक ट्रेंड

नाखूनों को बिल्कुल नया रुप देने के लिए इस बार बीच की अंगुली में को छोड़कर बाकी सभी अंगुलियों में पेस्टल कलर का नेल पेंट लगाने के बाद अनामिका अंगुली के नाखून को अलग-अलग फैंसी लुक दिया जा रहा है। जिससे हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।

रंगों के बीच सही तालमेल

एक ही नाखून पर दो रंगों के नेल पेंट लगाने का चलन है। एक हल्के और एक डार्क रंग के नेल पेंट को आकर्षक डिजाइन में नाखून पर लगाया जाता है। इससे नाखूनों की खूबसूरती बढ़ जाती है। इस ट्रेंड को अधिकतर कामकाजी महिलाएं फालो कर रही हैं। वहीं राक स्टाइल के लिए युवतियां सभी नाखूनों पर अलग अलग रंगों के नेल पेंट लगाकर फंकी लुक में नजर आ रही है। इसे कपड़ों के साथ मैच करके भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा ग्लिटर का प्रयोग पार्टी और विशेष आयोजन के लिए नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए किया जा रहा है। इसे आफिस या फिर कालेज में लगाना सही नहीं है, क्योंकि इसमें काफी चमक होती है।

इनका कहना है

पिछले कुछ सालों में नेल आर्ट का फैशन तेजी से बढ़ा है। युवतियां और महिलाएं दोनों ही लेटेस्ट नेल आर्ट करवाना पसंद करती है। शादी सीजन के बाद महिलाएं नेल आर्ट में डार्क शेड्स करवाना पसंद कर रही हैं।

- सनी अग्रवाल, ब्यूटी शार्ट आबूलेन मेरठ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.