Move to Jagran APP

गन्ना व धान के बिना दोगुनी करेंगे किसानों की आय : गिरिराज सिंह

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में रविवार को कृषक-वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपालन डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान ने गन्ना व धान के बिना किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया। मेरठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:25 AM (IST)
गन्ना व धान के बिना दोगुनी करेंगे किसानों की आय : गिरिराज सिंह
गन्ना व धान के बिना दोगुनी करेंगे किसानों की आय : गिरिराज सिंह

जेएनएन, मेरठ : भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में रविवार को कृषक-वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन विभाग डा. गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान ने गन्ना व धान के बिना किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया। मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रगतिशील किसानों से खेती के नए तरीकों की जानकारी ली। किसानों से समेकित कृषि प्रणाली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गन्ना और धान की फसलों में पानी का अधिक इस्तेमाल होता है। पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ हरा चारा उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया कि गन्ना व धान की फसल के बिना भी किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महा निदेशक डा. एस भास्कर, संस्थान के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार, कृषि विवि के कुलपति डा. आरके मित्तल, डा. एमपी सिंह, डा. प्रेम सिंह, डा. दुष्यंत मिश्र, डा. चंद्रभानु ने किसानों को आय दोगुनी करने के कई तरीके बताए।

loksabha election banner

गाय के गोबर से बनी भगवान गणेश की मूíत की भेंट

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एनवी पाटिल ने दोनों मंत्रियों को गाय के गोबर से बनी भगवान गणेश की मूíत भेंट की। इससे पहले उन्होंने बताया कि यदि किसान संस्थान के माध्यम से इस प्रोजेक्ट पर कार्य करें, तो 25 रुपये की लागत से वह 500 रुपये में बिकने वाली मूíत तैयार कर सकते हैं। इसमें किसानों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री की परीक्षा में कृषि वैज्ञानिक फेल

गोष्ठी में किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिक को टिप्स देने के लिए कहा। मंत्री ने योजनाओं की बारीकी से जानकारी ली तो कई वैज्ञानिक पसीना-पसीना हो गए। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन मनिदर पाल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, दौराला गन्ना विकास परिषद के चैयरमेन रविद्र अहलावत, प्रधान जितेंद्र सिंह, कुलदीप त्यागी, अशोक सिरोही, डा. शुभम आर्य, सूरज अहलावत, सुदेश नंबरदार, मनोज सरदार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.