Move to Jagran APP

Farmers Protest: शामली बागपत से सिंधु बार्डर जा रहे किसानों ने दिल्‍ली यमुनोत्री हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे के पास दिल्‍ली यमुनोत्री हाईवे पर भंयकर जाम लग गया। किसान दिल्‍ली के सिंधु बार्डर पर जाने के लिए शामली व बागपत से किसान जुटे हुए थे। इस दौरान भारी ट्रक्टरों व किसानों की संख्‍या दिल्‍ली यमुनोत्री हाइवे पूरी तरह जाम हो गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 02:41 PM (IST)
Farmers Protest: शामली बागपत से सिंधु बार्डर जा रहे किसानों ने दिल्‍ली यमुनोत्री हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें
बागपत में किसानों ने लगाया लंबा जाम।

बागपत, जेएनएन। ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे के पास दिल्‍ली यमुनोत्री हाईवे पर भंयकर जाम लग गया। किसान दिल्‍ली के सिंधु बार्डर पर जाने के लिए शामली व बागपत से किसान जुटे हुए थे। इस दौरान भारी ट्रक्टरों व किसानों की संख्‍या दिल्‍ली यमुनोत्री हाइवे पूरी तरह जाम हो गया। आलम यह हो गया कि ट्रक्‍टरों का डिवाइडर के उपर चढ़ाकर ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे पर पहुंचे। जाम के दौरान सैकड़ो गाडियों की कतार लगी हुई थी। लोग आने जाने के लिए काफी परेशान रहे। जाम का सिलसिला आधे घंटे तक चलता रहा। बाद में धीरे- धीरे वाहनों को निकाला गया।

loksabha election banner

शामली से हरियाणा के सिंघु बार्डर जा रही किसान यात्रा का दिल्ली यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के पास किसान दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रालोद नेता सोनू चौहान, ब्रह्मपाल सिंह मेम्बर, धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, रामकुमार ने भाकियू के राकेश टिकैत को फूल माला पहनाई। इसके बाद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को खाना खिलाया। करीब आधा घण्टा रुकने के बाद यात्रा सिंघु बार्डर को रवाना हुई। जैसे ही वाहनों का काफिला आगे बढ़ा तो एनएच पर जाम की स्थिति बन गई। व्यवस्था को मौजूद पुलिस वाहनों को निकलवाने के प्रयास में लगी रही। करीब आधा घंटा तक लोनी से बागपत जाने वाले वाहनों के पहिया थमे रहे। वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। जल्दी निकलने के प्रयास में ट्रैक्टरों को डिवाइडर के ऊपर से चढ़ाकर एक्सप्रेस वे पर एंट्री की। वाहनों में सैंकड़ों लोग सवार रहे।

बता दें कि गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को धार देने के लिए शुक्रवार की रात शामली से चलकर किसान ट्रैक्टर यात्रा बागपत के जिवाना टोल प्लाजा पहुंची थी। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए हाईवे के बीच में ही रात्रि विश्रम शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओ ने टोल फ्री भी करा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ता भी टोल पर पहुंचे और यात्र में शामिल हुए थे। डीजे पर कार्यकर्ताओं ने डांस भी किया था। उसी के मद्देनजर आज भाकियू  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.