विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी आधार कार्ड दिखाकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था फरदीन, पुलिस ने जीशान को दी क्लीनचिट

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 25 Sep 2026 06:00 AM (IST)

फरदीन ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया और उन्हें मेरठ के एक होटल ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित फरदीन।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित फरदीन।

HighLights

  1. फरदीन फर्जी आधार कार्ड से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था।

  2. मेरठ के रेड पैलेस होटल में लड़कियों को ले जाने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कुनकुरा के फरदीन ने गांव के अंकित का फर्जी आधार कार्ड बनाया। इस कार्ड का उपयोग कर वह हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में ले जाता था। गंगानगर के रेड पैलेस होटल में वह पहले भी कई हिंदू लड़कियों को ले जा चुका है। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर फरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी जीशान को क्लीनचिट दे दी गई। होटल संचालक को भी मुकदमे में वादी बनाकर पुलिस ने बचा लिया है। मौखिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि होटल स्वामी की भूमिका की जांच की जा रही है।

गंगानगर क्षेत्र के रजपुरा स्थित अमन विहार कालोनी में मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के बिरासली गांव निवासी सुंदर राणा द्वारा संचालित रेड पैलेस होटल में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। बुधवार को इंचौली के कुनकुरा निवासी फरदीन और जीशान ने मुजफ्फरनगर के रामराज निवासी एक युवती को होटल में लाया। युवती मेरठ के एक कालेज में पढ़ाई कर रही है। फरदीन ने गांव के अंकित के आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी तरीके से अपना फोटो चिपका रखा था, जिससे वह हिंदू लड़कियों के सामने अंकित बनकर पेश होता था।

नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक को इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने बुधवार को होटल के अंदर जाकर फरदीन को युवती के साथ पकड़ लिया। होटल के बाहर जीशान पहरेदारी कर रहा था। पुलिस ने युवती और फरदीन को होटल से थाने ले जाकर पूछताछ की। होटल स्वामी सुंदर राणा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। फरदीन को फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि अंकित ने बताया कि फरदीन ने उसका आधार कार्ड एक दिन के लिए मांगा था, जिसके आधार पर उसने फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किया।

पुलिस ने होटल संचालक और आधार कार्ड स्वामी को बचाया
फरदीन पहले भी होटल में हिंदू लड़कियों के साथ जा चुका है। उसके बाद भी होटल संचालक सुंदर राणा को पुलिस ने मुकदमे में वादी बनाकर बचाया। अंकित पर तर्क है कि फरदीन उसका आधार कार्ड एक दिन मांग कर ले गया था। बिना सोचे समझे ही अंकित ने आधार कार्ड क्यों दिया? उसकी कोई वजह जरूर होगी। साथ ही फरदीन के साथ अहम भूमिका निभाने वाले जीशान को भी क्लीनचिट दे दी है। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि सभी किरदारों की जांच की जा रही है।