Move to Jagran APP

Fake Petrol : मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने पर दो और मुकदमे दर्ज Meerut News

मिलावटी पेट्रोल डलवाने के बाद लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं। वाहन चालकों ने मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने के दो और मुकदमे दर्ज कराए हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 03:47 PM (IST)
Fake Petrol : मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने पर दो और मुकदमे दर्ज Meerut News
Fake Petrol : मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने पर दो और मुकदमे दर्ज Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मिलावटी पेट्रोल का पर्दाफाश होने के बाद वाहन स्वामी भी सामने आ रहे है। सोमवार को वाहन चालकों ने मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने के दो और मुकदमे दर्ज कराए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमे दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

बाइक का इंजन हो गया सीज
भाटवाड़ा निवासी शरद कुमार और मेरठ के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार ने सिविल लाइन थाने में मिलावटी पेट्रोल से वाहन सीज होने पर दो और मुकदमे दर्ज कराए गए। शरद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल पंप से मिलावटी पेट्रोल डलवा लिया था। पहले तो बाइक रूक रूक कर चलने लगी। उसके बाद इंजन सीज हो गया। मिस्त्री के पास ले गए, जहां पर मिस्त्री ने मिलावटी पेट्रोल चलाने का आरोप लगाया है।

मिलावटी तेल बिगाड़ रहे वाहन
शरद कुमार ने बताया कि तेल माफिया पकड़े जाने के बाद पता चला कि मिलावटी तेज की वजह से ही बाइक खराब हुई है। इसी तरह से राजीव कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। एक्टिवा पर दिनभर आना जाना लगा रहा है। तभी एक्टिवा में पंप से तेल डलवाया था। तेल डलने के बाद ही एक्टिवा चलना बंद हो गया। मिस्त्री ने बताया कि मिलावटी पेट्रोल की वजह से ऐसी समस्या आ रही है। उन्होंने तेज माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दोनों फर्म के खातों की डिटेल जांच कर रही पुलिस
मिलावटी पेट्रोल का पर्दाफाश होने के बाद एसआइटी की टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों फर्म क खातों की जांच शुरू की जा रही है। पड़ताल की जा रही है कि तेल की खरीदारी और बिक्री का हिसाब क्या है। छह दिन पहले आइजी आलोक सिंह के आदेश पर वेदव्यासपुरी में पारस केमिकल और देवपुरम में गणपति पेट्रोकैम पर छापाकर 2.20 लाख लीटर नकली पेट्रोल पकड़ा था।

ये लोग आए थे पकड़ में
मौके से पुलिस आरोपित राजीव जैन निवासी महावीर नगर, श्वेत निवासी पंजाबी, उमेश निवासी गुप्ता कालोनी, तफशीराम निवासी उत्तम नगर, प्रदीप गुप्ता निवासी साबुन गोदाम, आकाश गर्ग निवासी गुरुनानक नगर, आनंद प्रकाश निवासी वसुंधरा थाना इंद्रापुरम, रविंद्र कुशवाह निवासी रिझानी, राजवीर निवासी इंद्रा कालोनी और राजकुमार निवासी तलहैटा गाजियाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों फर्म से लिए नमूने गाजियाबाद की लैब से वापस लेकर रुड़की और फरीदाबाद को भी भेजे जाएंगे।

तेल के मिलावटखोरों पर लगाएं रासुका
भारतीय किसान आंदोलन ने मिलावटी तेल बनाने-बेचने वालों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में ही वेदव्यासपुरी में हजारों लीटर मिलावटी पेट्रोल और डीजल दशकों से माफिया द्वारा बनाकर जिले के पेट्रोल पंपों आदि पर आपूर्ति किया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.