नकली ब्रांडेड बॉल की बड़ी खेप पकड़ीं
गुरुग्राम से आई टीम ने शुक्रवार को टीपीनगर पुलिस के साथ मिलकर हजारों रुपये की नकली कास्को और नीविया की गेंद बरामद की। इस दौरान दो आरोपित भी दबोचे गए। इस सामान की ऑनलाइन भी सप्लाई की जा रही थी।
जेएनएन, मेरठ। गुरुग्राम से आई टीम ने शुक्रवार को टीपीनगर पुलिस के साथ मिलकर हजारों रुपये की नकली कास्को और नीविया की गेंद बरामद की। इस दौरान दो आरोपित भी दबोचे गए। इस सामान की ऑनलाइन भी सप्लाई की जा रही थी।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्रा. लि. के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब सात माह छवि इंटरप्राइजेज पर नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार को टीम मेरठ पहुंची और टीपीनगर पुलिस को जानकारी दी। मंडी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर से हजारों रुपये का माल बरामद किया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम निवासी आकाश दत्ता और उसके साथ आकाश गोयल को पकड़ लिया। आरोपित प्लेन बॉल लाकर उनपर ब्रांडेड कंपनी का कवर चढ़ा देते थे। आरोपित सूरजकुंड मार्केट के अलावा आसपास के राज्यों में भी सप्लाई करते थे। इंडिया मार्ट पर भी प्रोफाइल बना रखा था। करीब 800 गेंद बरामद की गई हैं। पालिका ने कब्रिस्तान की भूमि की कराई पैमाइश
जेएनएन, मेरठ। नगर स्थित रामबाग में नर्सिग होम के पास कब्रिस्तान की भूमि पर नगर पालिका टीम व लेखपाल मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराई। जिसमें 96 गज जमीन कब्रिस्तान की निकली। टीम ने निर्माण को रुकवा दिया।
चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि रामबाग में कब्रिस्तान की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। गुरुवार को सूचना पर नगर पालिका टीम ने पुलिस के साथ जाकर रुकवा दिया था। शुक्रवार को नगर पालिका के जेई निर्माण जयपाल सिंह व तहसील लेखपाल लोकेश राठी मौके पर पहुंचे और सिजरे से पैमाइश कर जांच करायी। जिसमें कब्रिस्तान की 96 गज जमीन कब्जा की हुई मिली। इस पर टीम ने निर्माण को रुकवा दिया। चेयरमैन ने बताया कि चिह्नित जमीन पर पिलर लगवाए जाएंगे।