सौदत के जंगल में गोवंश काट रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली
सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं कि गोकशी हुई तो जिले के डीएम और एसएसपी जिम्मेदार होंगे। इस स्तर की सख्ती के बावजूद गोकश बाज नहीं आ रहे।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:47 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। शासन स्तर से सख्ती के बावजूद गोकश दुस्साहस से बाज नहीं आ रहे। परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के सौदत गांव के जंगल में गोवंश कटान किया जा रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं सात भाग निकले। तीन गायों और एक बछड़े को कटान से बचा लिया गया।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
सोमवार देर रात करीब ढाई बजे थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सौदत गांव के जंगल में कुछ गोकश कई गोवंश काटने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं सात भाग निकले।
तीन गाय व बछड़ा बचाया
पुलिस ने घटनास्थल से छुरा, 315 बोर का तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया। तीन गाय और एक बछड़े को बचा लिया गया। घायल बदमाश की पहचान सौदत निवासी फरमान पुत्र अतीक के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस गोवंश को चितमाना पुलिस चौकी पर ले आई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें