Move to Jagran APP

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक के साथ मेरठ का आगाज

पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिनी प्रदेश स्तरीय ओपन एथलेटिक्स महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों के महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन हुए इवेंट्स में मेरठ के एथलीट सबसे आगे रहे। शनिवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीते।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:00 AM (IST)
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक के साथ मेरठ का आगाज
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक के साथ मेरठ का आगाज

मेरठ । पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिनी प्रदेश स्तरीय ओपन एथलेटिक्स महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों के महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन हुए इवेंट्स में मेरठ के एथलीट सबसे आगे रहे। शनिवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीते। इनमें आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और नौ कांस्य पदक हैं। तीन स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक के साथ आगरा की टीम दूसरे नंबर पर और एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक के साथ मुरादाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने किया। पीएसी बैंड पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया। एथलीट विधि ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। यह प्रतियोगिता जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में हो रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

मिलेगा नगद पुरस्कार

प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर इवेंट में स्वर्ण पदक पर एक हजार, रजत पदक पर आठ सौ रुपये और कांस्य पदक पर छह सौ रुपये पुरस्कार राशि है। इसके अलावा खिलाड़ियों को डायट के लिए प्रति दिन ढाई सौ रुपये, आने-जाने का रेलवे का किराया व सौ रुपये रिक्शा भाड़े के लिए मिलेंगे।

नहीं आई लखनऊ की टीम

प्रदेश सरकार की खेल प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की ही टीम प्रतिभाग करने मेरठ नहीं पहुंची है। वहीं बालिका वर्ग में एक महिला खिलाड़ी के पुरुष होने पर संदेह उत्पन्न किया गया तो उसकी पहचान आधार कार्ड देखकर सुनिश्चित किया गया।

पहले दिन ये खिलाड़ी रहे विजेता

800 मीटर पुरुष

सुनील कुमार राजभर, आजमगढ़ : 1:59 मिनट

अभिषेक चौधरी, मेरठ : 2:00 मिनट

विकास कुमार, मुरादाबाद : 2:10 मिनट

800 मीटर महिला

पूनम निषाद, गोरखपुर : 2:29 मिनट

ज्योति सिंह, वाराणसी : 2:30 मिनट

प्रिया चौधरी, मुरादाबाद : 3:05 मिनट

400 मीटर पुरुष

गौरव, आगरा : 51:30 सेकेंड

अभिषेक, मेरठ : 52:19 सेकेंड

सतेंद्र, देवीपाटन : 52:34 सेकेंड

400 मीटर महिला

नेहा, मेरठ : 58:69 सेकेंड

ममता, मिर्जापुर : 1:06 सेकेंड

प्रिया, मुरादाबाद : 1:06:40 सेकेंड

ऊंची कूद पुरुष

अजय सागर, आजमगढ़ : 1:93 मीटर

रामनिवास पांडे, प्रयागराज : 1:90 मीटर

अमित पंवाद, मेरठ : 1:80 मीटर

अनिल कुमार यादव, प्रयागराज : 1:80 मीटर

शॉटपुट पुरुष

लकी, मेरठ : 14:83 मीटर

उदित कुमार प्रताप, मेरठ : 14:24 मीटर

सौरभ मिश्रा, प्रयागराज : 14:19 मीटर

शॉटपुट महिला

विधि, मेरठ : 10:50 मीटर

ईशा, मेरठ : 9:96 मीटर

सपना वर्मा, वाराणसी : 7:95 मीटर

110 मीटर हर्डल पुरुष

सूरज सिंह, चित्रकूट : 18:28 सेकेंड

नितिश कुमार, अलीगढ़ : 18:34 सेकेंड

सोनू कुमार यादव, गोरखपुर : 18:59 सेकेंड

100 मीटर हर्डल महिला

कलावती, आजमगढ़ : 19:16 सेकेंड

सौम्या मिश्रा, प्रयागराज : 19:75 सेकेंड

सलोनी नादर, मेरठ : 19:86 सेकेंड

100 मीटर पुरुष

विनोद कुमार तेवतिया, आगरा : 12:13 सेकेंड

अमित चौहान, मेरठ : 12:16 सेकेंड

दीप कुमार, आगरा : 12:18 सेकेंड

100 मीटर महिला

नेहा, मेरठ : 13:31 सेकेंड

शिवांगी, बस्ती : 15:09 सेकेंड

चुन्नी गुप्ता, गोरखपुर : 16:10 सेकेंड

लंबी कूद पुरुष

मनीष, मुरादाबाद : 6:93 मीटर

दारा सिंह, मुरादाबाद : 6:78 मीटर

अमित कुमार, बरेली : 6:73 मीटर

डिस्कस थ्रो बालिका

शिवानी, मेरठ : 44:12 मीटर

सोनिका, मुरादाबाद : 31:92 मीटर

सृष्टि, मेरठ : 28:67 मीटर

ऊंची कूद महिला

मानसी, मेरठ : 1:50 मीटर

तान्या त्यागी, मेरठ : 1:45 मीटर

रति, अलीगढ़ : 1:35 मीटर

चार गुणे 400 मीटर रिले पुरुष

प्रथम : आगरा : 3:32:68 मिनट

द्वितीय : मेरठ : 3:33:22 मिनट

तृतीय : बरेली : 3:36:68 मिनट

चार गुणे 400 मीटर रिले महिला

प्रथम : मेरठ : 4:28:19 मिनट

द्वितीय : वाराणसी : 4:42:21 मिनट

तृतीय : सहारनपुर : 4:46:36 मिनट

डिस्कस थ्रो पुरुष

राहुल सिंह, मेरठ : 45:53 मीटर

रोबिन सिंह, मेरठ : 44:35 मीटर

सौरभ मिश्रा, प्रयागराज : 43:55 मीटर

लंबी कूद महिला

हीरेश चौधरी, अलीगढ़ : 4:73 मीटर

सोनिया, मुरादाबाद : 4:70 मीटर

मोनिका, मेरठ : 4:46 मीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.