रात में कार लेकर गोवंश ढूंढने निकले थे गोकश, पुलिस को पता चल गया
मेरठ पुलिस ने रविवार देर रात आठ बदमाश पकड़े हैं। ये बदमाश लूटपाट करने और गोवंशों की तलाश में निकले थे। इनसे दो कार और अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:41 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में रविवार देर रात कई थानों की फोर्स ने चार गाड़ियों से समेत आठ बदमाशों को पकड़ा। इनके कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लूटपाट और गोकशी के लिए गोवंश ढूंढने निकले थे।
संदिग्धों की सूचना मिली थी
रात करीब 2:40 पर पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि लक्खीपुरा में कुछ संदिग्ध गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। लिसाड़ी गेट के अलावा ब्रह्मपुरी, दिल्ली गेट, नौचंदी थाना पुलिस ने लिसाड़ी गेट को सील कर दिया। नाकाबंदी कर प्रत्येक वाहन की चेकिंग की गई। इस दौरान चार गाड़ियों में आठ लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने निकले थे। इसके बाद उन्हें गोवंश चोरी करना था।
नशे का इंजेक्शन देते हैं
ये गोवंश को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर देते हैं। उसके बाद गाड़ी में डालकर ले जाते हैं। पकड़े गए आरोपित मेरठ के अलावा हापुड़ व मेरठ देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। बरामद की गई गाड़ियों की भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि गाड़ियों के कागज भी नहीं मिले हैं। आशंका है कि ये गाड़ी दिल्ली से लूटी गई हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि यह गोकशी करने वाला बड़ा गिरोह हो सकता है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें