Move to Jagran APP

गणपति बप्‍पा मौरेया : विराजे इको फ्रेंडली गजानन, 11 को किया जाएगा विसर्जन Meerut News

मेरठ में इको फ्रेंडली गजानन को जूट और मिट्टी के मिश्रण से तैयार किया गया है। इसमें केमिकल रंगों का प्रयोग नहीं किया गया है। शहर में इनदिनों गणेश उत्‍सव की धूम है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:38 AM (IST)
गणपति बप्‍पा मौरेया : विराजे इको फ्रेंडली गजानन, 11 को किया जाएगा विसर्जन Meerut News
गणपति बप्‍पा मौरेया : विराजे इको फ्रेंडली गजानन, 11 को किया जाएगा विसर्जन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति की धूम धाम से स्थापना की गई। भव्य सिंहासन पर विराजमान गजानन की मूर्ति देखते ही बन रही थी। मंदिर समिति से जुड़े भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया कि जूट और मिट्टी के मिश्रण से मूर्ति तैयार की गई है इसमें केमिकल रंगों का प्रयोग नहीं किया गया है।

loksabha election banner

ये लोग रहे मौजूद
स्थापना के बाद प्रथम आरती सनातन धर्म रक्षिणी सभा के प्रधान दयानंद गुप्ता और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने की। गणेश उत्सव में प्रतिदिन शाम सात बजे महाआरती होगी। 11 को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पंडित संतोष कुमार, पंकज झा, योगेंद्र गुप्ता, विष्णु, परमात्मा शरण कंसल, विवेक बाजपेयी, कुलदीप गुप्ता, गिरीश गुप्ता, सुशील चंद मोहन शर्मा, अखिलेश शास्त्री, मनोज खद्दर, नरेंद्र उपाध्याय, कुलदीप वाल्मीकि, संदीप रेवड़ी, सुशील चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को कई भक्तों ने मूर्ति का विसर्जन किया। सेंट्रल मार्केट से जीतेंद्र अग्रवाल अट्टू परिवार सहित गजानन की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर गए। ढोल नंगाड़ों के साथ अबीर गुलाल खेल भक्तों देवाधिवेद गणपति को विदा किया।

राधाअष्टमी पर सजा फूल बंगला
राधा अष्टमी पर्व पर औघड़नाथ मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे राधा रानी का 108 कमल दल और तुलसी दल से अभिषेक किया गया। कलाकारों ने राधा कृष्ण की लीलाओं पर भजन गाए। डा. महेश बंसल, सतीश सिंघल, सुनील गोयल, सुधीर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनिल सिंघल, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, ब्रजभूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से निकाली यात्रा
कंकरखेड़ा के पैठ बाजार स्थित श्री अखंड दुर्गा मंदिर से शुक्रवार सुबह भगवान गणोश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे और डीजे के साथ निकली विसर्जन यात्र का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। अबीर-गुलाल भी खूब उड़ाया। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर किशन कुमार चोपड़ा, अशोक मल्होत्र, अशोक सबलोक, अनुराग साहनी, संदीप तुली, सतेंद्र कुमार खन्ना, मोनू संत, सुनील शर्मा, देव ढल्ला, मोहित शर्मा, पंकज तुली, हेमंत वैद्य, रोहित सचदेवा, अमित का सहयोग रहा।

राधा रानी का प्रकाट्य दिवस
कृपा मंदिर में शुक्रवार को राधा रानी का प्रकाट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के संरक्षक निश्छल त्यागी ने बताया कि सुबह 10 बजे संकीर्तन, श्री भानुलली महाभिषेक, महाभोग व महाआरती का आयोजन किया गया। शाम छह बजे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बुलबुल टीम ने दी। शाम सात बजे राधा रानी कौन हैं? जगद्गुरु कृपालु महाराज के श्रीमुख से सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता का भी कार्यक्रम में सहयोग रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.