Move to Jagran APP

मेरठ की चंद्रलोक कॉलोनी में गंदगी का 'ग्रहण', नगर निगम के खिलाफ लोगों में गुस्‍सा

मलियाना फ्लाईओवर के समीप स्थित चंद्रलोक कालोनी में कचरे और सड़क पर भरे नाली के गंदे पानी के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं। इससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। नगर निगम के खिलाफ गुस्‍सा भी है।

By Edited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 07:00 AM (IST)
मेरठ की चंद्रलोक कॉलोनी में गंदगी का 'ग्रहण', नगर निगम के खिलाफ लोगों में गुस्‍सा
मलियाना फ्लाईओवर के समीप स्थित चंद्रलोक कालोनी में बेहिसाब गदंगी से लोग परेशान हैं।

मेरठ, जेएनएन। मलियाना फ्लाईओवर के समीप स्थित चंद्रलोक कालोनी में कचरे और सड़क पर भरे नाली के गंदे पानी के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं। इससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। चंद्रलोक कालोनी में होली चौक से लेकर फतेह सिंह किराना स्टोर तक गली का हाल बुरा है। आधी सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा है। खाली प्लॉट में बड़ी मात्रा में कचरा डंप है। नगर निगम के अधिकारियों से यहां के लोगों ने कई बार शिकायत की। लोग बताते हैं कि अधिकारी आए भी थे, लेकिन झूठा आश्वासन दे गए।

loksabha election banner

कई हॉस्पिटल में भर्ती  

क्षेत्रीय विधायक से भी लोग गुहार लगा चुके हैं। कचरे और नाली की गंदगी से मोहल्ले के आधा दर्जन लोग मलेरिया, बुखार और टाइफाइड की चपेट में हैं। प्रमोद पांडेय, श्याम उपाध्याय, सरदार हरचंद सिंह, आकाश समेत दो बच्चे बीमार हैं। कई हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कोरोना महामारी के दौर में पूरा मोहल्ला सहमा हुआ। मच्छर पनप रहे, दवा छिड़काव भी नहीं गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन यहां दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। मलेरिया विभाग और नगर निगम दोनों की जिम्मेदारी है। लार्वा स्प्रे और फॉ¨गग होनी चाहिए, लेकिन यह मदद भी लोगों तक नहीं पहुंची। 

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी

जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।

नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरता है। नालियां भी पक्की नहीं हैं। ऐसे हालात में रहने को मजबूर हैं। - रीता चौधरी। -40 साल हो गए हैं। नारकीय स्थिति में रहते हुए। नगर निगम ने कभी सुविधाएं नहीं दीं। गंदगी से लोग बीमार पड़े हैं।

सोनिया पांडेय।

बहुत खराब हालात हैं। कोरोना महामारी का दौर है। गंदगी और बदबू के चलते लोगों का हाल खराब है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं।

- डॉ. प्रदीप शर्मा

कालोनी में पसरी गंदगी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कई दिनों से बुखार है। कालोनी में कई बच्चे भी बीमार हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-सरदार हरचंद सिंह 

इन्होंने कहा

मामला संज्ञान में आया है। रविवार को फॉ¨गग और सफाई का काम कराया जाएगा। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को भेजकर समस्याएं हल कराई जाएंगी।

- डॉ.गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.