मेरठ में दबंग युवक ने सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला को पीटा Meerut News
एक दबंग युवक ने यहां मेरठ में एक सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आरोपी से महिला को बचाया। महिला ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ले का यह दबंग युवक आए दिन उन्हें परेशान करता है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में एक दबंग युवक ने रंजिशन सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आरोपी से महिला को बचाया। महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा निवासी सुमन पत्नी बाबू सब्जी का ठेला लगाकर अपने घर का पालन पोषण करती है। उसका पति ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। मोहल्ले का दबंग युवक परवीन आए दिन उन्हें परेशान करता है।
इसके पहले भी आरोपित ने महिला के बेटे की पिटाई की थी। रविवार को महिला अपने ठेले पर खड़ी हुई सब्जी बेच रही थी। उसी दौरान परवीन ने महिला से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने महिला की सरे बाजार बुरी तरह से पिटाई कर दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दबंग से महिला को बचाया। पुलिस के पहुचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया। महिला ने लालकुर्ती थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।